{"_id":"66d8fef522963ead740cb4c8","slug":"ganesh-dutt-is-no-longer-active-in-the-party-since-the-jan-sangh-era-haldwani-news-c-8-1-hld1029-420769-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: जनसंघ के दौर से पार्टी में सक्रिय गणेश दत्त नहीं रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: जनसंघ के दौर से पार्टी में सक्रिय गणेश दत्त नहीं रहे
विज्ञापन
हल्द्वाी। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता गणेश दत्त दुर्गापाल उर्फ आडवाणी (75) का बुधवार को निधन हो गया। उनके निधन पर भाजपा नेताओं समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने दुख जताया है।
विधायक बंशीधर भगत ने बताया कि हिम्मतपुर निवासी गणेश दत्त जनसंघ के जमाने से पार्टी का झंडा फहराने वालों में शामिल थे। बताया कि दुर्गापाल ने उस दौर में हल्द्वानी से गरमपानी तक पैदल यात्रा कर सड़क किनारे की दीवारों पर अपने हाथ से भाजपा का चुनाव निशान कमल का फूल बनाकर पार्टी को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया।
बताया कि भाजपा के प्रति उनकी निष्ठा के चलते लोग उन्हें आडवाणी के नाम से पुकारा करते थे। दुर्गापाल के परिवार में पत्नी, दो पुत्र एवं दो पुत्रियां हैं। बृहस्पतिवार को रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनकी अंत्येष्टि होगी। उनके निधन पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्षा बेला तोलिया, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, प्रमोद तोलिया, धीरज पांडे, सुरेश गौड़ आदि ने दुख जताया है। माई सिटी रिपोर्टर