फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Gajraj's attitude cold

ठंडे पड़े गजराज के तेवर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Gajraj's attitude cold
हल्द्वानी में भाजपा के कालाढुंगी विधानसभा से बागी प्रत्याशी गजराज सिंह बिष्ट को मनाने में सफल र? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। भाजपा कालाढूंगी सीट पर डैमेज कंट्रोल करने में सफल रही है। यहां से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल करने वाले वरिष्ठ नेता गजराज सिंह बिष्ट अब अपना परचा वापस लेने को तैयार हो गए हैं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत उन्हें मनाने के लिए उनके घर पहुंचे जहां गजराज को मनाने की कोशिश रंग लाई।
विज्ञापन

गजराज को मनाने के लिए त्रिवेंद्र को शनिवार को हल्द्वानी आना था मगर उनका दौरा रविवार तक के लिए टल गया। रविवार को कोहरे के कारण उनका हेलिकॉप्टर भीमताल में उतरा। जहां से वह कार से शाम छह गजराज बिष्ट के घर बजे पहुंचे। उनके पहुंचते ही गजराज बिष्ट के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। बाद में बंद कमरे में काफी देर तक बातचीत के बाद दोनों प्रसन्न मुद्रा में बाहर निकले।
विज्ञापन

पार्टी के हित में नाम वापस लेंगे गजराज: त्रिवेंद्र
हल्द्वानी। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि गजराज बिष्ट पुराने कार्यकर्ता हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि कालाढूंगी जनता उन्हें बहुत चाहती है। उनसे कहा गया कि वह उनके अनुरोध पर नामांकन वापस ले लीजिए। हम उनके आभारी हैं कि उन्होंने अनुरोध स्वीकार किया है। गजराज ने उनका सम्मान किया और पार्टी के हित में उन्होंने फैसला लिया है कि वह नाम वापस लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...मेरी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था
हल्द्वानी। गजराज बिष्ट ने कहा कि नाराजगी दूर हो गई है। भाई साहब ने जो बात कही है, वही काफी है। उन्होंने अपनी बात शायराना अंदाज में कहते हुए भी कहा कि हमें अपनों ने लूटा. गैरो में कहा दम था। मेरी कश्ती वहां डूबी जहां पानी कम था।
दिन में पार्टी को लिया था निशाने पर
हल्द्वानी। गजराज ने दिन में कमलुवागांजा में समर्थकों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा की नीतियों पर खूब प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पार्टी की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे कौन लाएगा यह बड़ा सवाल है। उन्होंने तंज भी कसा कि भाग्य के सहारे जीतने का दावा करने वालों की बात गलत है क्योंकि जनता ही सब कुछ होती है।
मनोज साह चुनाव लड़ने पर अड़े
भीमताल। भाजपा से टिकट न मिलने से नाराज होकर भीमताल से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में परचा भरने वाले पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष मनोज साह ने हर हाल में चुनाव लड़ने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने उसे टिकट दिया जो हमेशा भाजपा विरोधी रही है ऐसे में कार्यकर्ताओं का मनोबल टूटा है।

त्रिवेंद्र ने विधायक नवीन दुम्का को भी बुलाया
लालकुआं। पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत ने लालकुआं विधायक नवीन दुम्का को गजराज बिष्ट के आवास पर बुलाकर उनसे भी काफी देर तक बात की। बताया जा रहा है कि पूर्व सीएम ने नवीन दुम्का से चुनाव संबंधित चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed