फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   G-20 Summit Corbett Park Safari

जी-20 : कॉर्बेट पार्क की जैव विविधता जानेंगे विदेशी मेहमान

Thu, 30 Mar 2023 02:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 30 Mar 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
G-20 Summit Corbett Park Safari
रामनगर के ढिकुली में ताज रिजॉर्ट के बगल में इस रिजॉर्ट में हुई शादी।
रामनगर (नैनीताल)। जी-20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमान बृहस्पतिवार सुबह छह बजे कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के बिजरानी जोन में जंगल सफारी के लिए जाएंगे। स्थानीय लोग उन्हें कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की जैव विविधता, जनसहभागिता और सामंजस्य की जानकारी देंगे। कॉर्बेट पार्क प्रशासन ने स्थानीय लोगों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


कॉर्बेट टाइगर रिजर्व विश्वविख्यात है। यहां हर साल देसी-विदेशी पर्यटक जंगल सफारी के लिए आते है। यह भारत में बाघों की राजधानी के नाम से भी मशहूर है। बृहस्पतिवार सुबह छह बजे विदेशी डेलीगेट 30 जिप्सियों में बिजरानी जोन में जंगल सफारी करेंगे। कॉर्बेट पार्क की ओर से जिप्सी चालक व नेचर गाइडों को ड्रेस मुहैया कराई गई है। इसका ट्रायल भी कर लिया गया है। बिजरानी जोन में विदेशी डेलीगेट को अलग-अलग रूटों पर ले जाया जाएगा, यदि एक ही रूट पर ले जाएंगे तो जंगल में धूल उड़ेंगी। जंगल सफारी के दौरान पीसीसीएफ हॉफ विनोद सिंघल, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ समीर सिंहा, कॉर्बेट पार्क निदेशक डा. धीरज पांडेय, उपनिदेशक दिगांथ नायक, पार्क वार्डन अमित ग्वासीकोटी आदि रहेंगे।
विज्ञापन


कॉफी टेबल बुक और टाइगर का स्मृति चिह्न भेंट किया
उत्तराखंड वन विभाग के चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन समीर सिन्हा ने बताया कि विदेशी डेलीगेट को बुधवार को कॉर्बेट पार्क की ओर से कॉफी टेबल बुक और टाइगर का स्मृति चिह्न भेंट किया गया। बृहस्पतिवार को पार्क के भ्रमण के दौरान उन्हें जनसहभागिता से संरक्षण थीम पर जानकारी दी जाएगी। जिप्सी चालक व नेचर गाइड स्थानीय है। विदेशी डेलीगेट को जानकारी देने के लिए उन्हें प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed