फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fund For Students

विद्यार्थियों के खाते में आज से भेजा जाएगा बैग और जूते का पैसा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Fund For Students
हल्द्वानी। जिले के विद्यालयों में कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के खाते में सोमवार से बैग और जूतों के पैसे डीबीटी किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष शुरू होने से पहले यह राशि सभी छात्र-छात्राओं के खाते में ट्रांसफर की जानी है। जिनके खाते नहीं हैं, उनके अभिभावकों के खाते में यह राशि भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्राइमरी स्तर के 32648 छात्र-छात्राओं के लिए शासन स्तर से एक करोड़ तीन लाख 82 हजार और जूनियर स्तर के बच्चों के लिए एक करोड़ 23 लाख 40 हजार की धनराशि सरकार की ओर से स्वीकृत की गई है। प्राइमरी के बच्चों को जूते के लिए 153 और बैग के लिए 165 रुपये दिए जाते हैं। वहीं जूनियर स्तर पर जूते के लिए 167 और बैग के लिए 272 रुपये निर्धारित किए गए हैं। शासन स्तर से धनराशि जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि बैग और जूतों के लिए सरकार की ओर से दो करोड़ 27 लाख 22 हजार रुपये की राशि मिल चुुकी है। सोमवार से इसे छात्र-छात्राओं के खातों में डालने की प्रक्रिया शुरू होगी। जिन बच्चों के खाते नहीं है। उनके अभिभावकों के खाते में यह राशि डाली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed