फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   'Fulfill the demand only then you will rise from the dharna'

‘मांग पूरी करो तभी उठेंगे धरने से’

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
'Fulfill the demand only then you will rise from the dharna'
हल्द्वानी के बुद्धपार्क में धरना प्रदर्शन करते सुशीला तिवारी अस्पताल के उपनल कर्मी। संवाद
हल्द्वानी। 57 दिन से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गए उपनल कर्मियों को मनाने के सारे प्रयास विफल हो गए। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य उपनल कर्मियों को मनाने धरना स्थल पर पहुंचे और उनसे काम पर लौटने की अपील की लेकिन कर्मचारियों ने दो सूत्री मांग पूरी होने पर ही काम पर लौटने की बात कही। इससे पहले बुधवार शाम को भी मेडिकल कॉलेज प्रशासन के साथ उपनल कर्मियों की बैठक बेनतीजा रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर बुद्ध पार्क पहुंचे मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी ने आंदोलनकारी कर्मचारियों से काम पर लौटने की अपील की। कहा कि उन्होंने शासन को प्रस्ताव बनाकर पूर्व में भी भेजे और आगे भी भेजेंगे लेकिन सब कुछ उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि हड़ताल से काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने
विज्ञापन

कहा कि कर्मचारियों के नहीं मानने पर जिला प्रशासन का भी उन पर काफी दबाव है ऐसी स्थिति बनी रहने पर नियमपूर्वक कार्रवाई की जाएगी लेकिन कर्मचारियों ने दो सूत्री मांगों को पूरा होने तक डटे रहने की बात कही। इस पर करीब आधे घंटे बाद प्राचार्य को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर धरनास्थल पर सभा को पीएस बोरा, मोहन रावत, नेत्रपाल, सुशील कुमार, राकेश कुमार, कविता मनराल, राजेंद्र सिंह राणा, संजय पांडे, दीपिका नेगी, मोनिका ने भी संबोधित किया।
कर्मचारियों ने कहा, प्राचार्य पर दबाव बना रहे कुछ लोग
धरने पर बैठे उपनल कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कुछ स्थायी कर्मचारी प्राचार्य पर उपनल कर्मचारियों को हड़ताल से उठाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबको अपने त्योहार की पड़ी है, जबकि वह लोग जबसे धरने पर बैठे हैं तब से सारे त्योहार नहीं मना सके। उनकी सिर्फ दो सूत्री मांगें हैं।
शासन और डीएम के मुकदमा दर्ज करने के लिए कड़े निर्देश हैं। बृहस्पतिवार को अंतिम बार काम पर लौटने की अपील करने गए थे। फिलहाल शुक्रवार सुबह 10 बजे तक काम पर लौटने को कहा गया है, उसके बाद अग्रिम आदेशों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. अरुण जोशी, प्राचार्य, मेडिकल कालेज हल्द्वानी
प्राचार्य ने अपील पत्र किया जारी
हल्द्वानी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने हड़ताल पर गए उपनल कर्मियों से काम पर लौटने की अपील करते हुए पत्र जारी किया है। प्राचार्य डॉ. अरुण जोशी की ओर से जारी पत्र में कॉलेज और अस्पताल की समस्त सेवाएं अत्यावश्यक सेवाओं की श्रेणी के तहत होने की बात कहकर उपनल कर्मियों से तत्काल कार्य पर लौटने को कहा गया है। पत्र में लिखा है कि 27 अक्तूबर तक कर्मचारी कार्य पर उपस्थित नहीं हुए है। हाल ही में कुमाऊं में आई आपदा में आपदाग्रस्त क्षेत्रों से दुर्घटनाओं से चोटिल हुए लोग उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसी स्थिति में अपना योगदान सुनिश्चित कराएं ताकि किसी भी स्थिति में रोगियों का उपचार प्रभावित न हो। पुन: पत्र के माध्यम से तत्काल धरना प्रदर्शन हड़ताल समाप्त कर कार्य स्थल पर उपस्थित होने की विशेष अपील की जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed