{"_id":"47c3a211f65b9705e59539509540cd36","slug":"fuel-crisis-will-relief-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल संकट से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल संकट से मिलेगी राहत
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Thu, 14 May 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईओसी की रैक पहुंचने के साथ ही पेट्रोल-डीजल संकट से लोगों को राहत मिली है। आईओसी और बीपीसी ने पहाड़ों के लिए 211 केएल पेट्रोल और 820 केएल डीजल भेजा है, जबकि एचपीसी ने भी जिले में अपने पंपों को पेट्रोल-डीजल दिया। आईओसी की बृहस्पतिवार को दूसरी रैक पहुंचने की उम्मीद है। रैक में 12 सौ केएल पेट्रोल और दो हजार केएल डीजल आ रहा है।
विज्ञापन
एक माह से पेट्रोल-डीजल का संकट चल रहा है। भीषण गर्मी होने के बावजूद लोग पेट्रोल-डीजल के लिए लाइन लगा रहे हैं। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि बुधवार को आईओसी की रैक पहुंच गई, जिसमें 26 सौ केएल डीजल और छह सौ केएल पेट्रोल आया है।
विज्ञापन
आईओसी ने नैनीताल जिले के पंपों को 60 केएल पेट्रोल और 250 केएल डीजल दिया, जबकि पहाड़ों के लिए दो सौ केएल पेट्रोल और आठ सौ केएल डीजल भेजा है। उन्होंने बताया कि आईओसी ने बीपीसी को भी 60 केएल पेट्रोल और एचपीसी को 72 केएल पेट्रोल, 156 केएल डीजल दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि बीपीसी ने हल्द्वानी के पंपों पर 18 केएल पेट्रोल और 24 केएल डीजल दिया, जबकि एचपीसी ने जिले के पंपों को 23 केएल पेट्रोल और 85 केएल डीजल दिया। सिंह ने बताया कि आईओसी और बीपीसी ने मिलकर पहाड़ों के लिए 211 केएल पेट्रोल और 820 केएल डीजल भेजा है।
108 को मिलेगा रिजर्व कोटे से डीजल
जिलाधिकारी दीपक रावत ने कहा कि 108 को अगर जरूरत पड़ी तो रिजर्व कोटे से डीजल दिया जाएगा। प्रशासन के निर्देश पर पेट्रोल-डीजल रिजर्व रखा गया है उसमें वीवीआईपी के अलावा इमरजेंसी सेवाएं भी शामिल है। रावत ने कहा कि 108 इमरजेंसी सेवा है, जबकि 108 के अधिकारियों ने भी जिलाधिकारियों को डीजल की निर्बाध आपूर्ति के लिए पत्र लिखा है।