फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Uttarakhand Forest Fire: Fruit trees damaged by forest fire in Betalghat nainital

Nainital: नहीं थम रही उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग, नैनीताल का हुआ ऐसा हाल...खेतों में लगे फलदार पौधे झुलसे

Mon, 06 May 2024 10:45 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 06 May 2024 10:45 AM IST
सार

Uttarakhand Forest Fire: उत्तराखंड के जंगलों में लगी आग बुझाने का नाम नहीं ले रही हैं। नैनीताल के पास बेतालघाट ब्लॉक के जोग्याड़ी गांव के जंगलों में बीते दिनों से लगी आग के आबादी क्षेत्र में आने से किसानों के खेतों में लगे फलदार पौधे जलकर झुलस गए।

विज्ञापन
Uttarakhand Forest Fire: Fruit trees damaged by forest fire in Betalghat nainital
बेतालघाट में फलयानी के जंगल में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गरमपानी के पास बेतालघाट ब्लॉक के जोग्याड़ी गांव के जंगलों में बीते दिनों से लगी आग के आबादी क्षेत्र में आने से किसानों के खेतों में लगे फलदार पौधे जलकर झुलस गए। पेड़ों के झुलसने से किसानों को आडू, खुमानी और प्लम के उत्पादन पर असर पड़ने का अंदेशा है। रविवार को भी बेतालघाट के जंगलों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन


जोग्याडी गांव के हरक सिंह ने बताया कि जंगलों की आग ने किसानों के बगीचों में लगे पेड़ झुलस गए, जिससे फल खराब हो गए हैं। ग्रामीण कांता सिंह, महेंद्र सिंह, हरीश गिरी, धन सिंह, खड़क सिंह और दयाल सिंह नरे सरकार से मुआवजे की मांग की है। इधर, फलयानी और जोग्याड़ी से लगे जंगलों में रविवार को आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंचा हैं। वहीं धूरा के जंगल में तीन दिनों से लगी आग नहीं बुझ पाने से क्षेत्र में लोग धुंध से परेशान रहे। भीमताल में शनिवार की शाम कर्कोटक और चांफी के जंगल में लगी आग से वन संपदा जलकर नष्ट हो गई।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Weather: गर्मी ने दस साल का रिकॉर्ड तोड़ा, अभी और तपेंगे मैदानी इलाके; इन जिलों में हो सकती है बारिश
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं भीमताल से लगे कुछ जगहों में हरे बांज के पेड़ों वाले क्षेत्र में अचानक आग लगने की घटनाएं चर्चाओं का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग लगाने का एक कारण उन जगहों पर मकान, होटल और रिजॉर्ट बनाना है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से ऐसे जगहों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed