{"_id":"602598898ebc3ee92c0cbf85","slug":"frauds-arrested-in-the-name-of-online-payment-haldwani-news-hld414464231","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगने वाले धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर ठगने वाले धरे गए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। आभूषण खरीदने के बाद दुकानों में ऑनलाइन पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
19 जनवरी को ज्वैलर्स अशोक कुमार की मुखानी दुकान से दो लोगों ने सोने के आभूषण खरीदे। ऑनलाइन पेमेंट के नाम पर दोनों ने 109500 का फर्जी मैसेज दुकानदार को दिखा दिया। रकम खाते में न आने पर दुकानदार को ठगी का एहसास हुआ और उसने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ठगों की तलाश शुरू कर दी। ठगों की पहचान के लिए पुलिस ने घटनास्थल के सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। पुलिस ने मंजीत सिंह उर्फ रिसपाल निवासी शांति कॉलोनी, रुद्रपुर और प्रभुजोत सिंह उर्फ परम हाल निवासी शांति कॉलोनी रुद्रपुर, मूल निवासी भगवंतनगर, केलाखेड़ा को रुद्रपुर के करतारपुर पुलिस चैक पोस्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दोनों 22 जनवरी को नजीमाबाद में अमित ज्वैलर्स, दो फरवरी को खटीमा में एक ज्वैलर्स और 27 जनवरी को रुद्रपुर में रस्तोगी ज्वैलर्स के यहां भी इस तरह की ठगी कर चुके हैं। दो फरवरी को ज्वैलर्स के वहां ठगी की थी। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से ठगी की एक चेन, दो जोड़ी कान के टॉप्स व दो अंगूठी भी बरामद की हैं। पकड़े गए आरोपी मंजीत पर हल्द्वानी में आठ व ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर में एक मुकदमा पूर्व से ही दर्ज है।
युवती का मोबाइल चोरी, पुलिस टहलाती रही
हल्द्वानी। रुद्रपुर से एक युवती किसी काम से हल्द्वानी आई थी। कालू सिद्ध मंदिर के पास उसका मोबाइल चोरी हो गया। वह कोतवाली पहुंची तो पुलिस कर्मियों ने मंगल पड़ाव चौकी क्षेत्र का मामला कहकर वहां भेज दिया। वहां से कह दिया गया कि मुकदमा तो कोतवाली में ही दर्ज होगी। निराश होकर वह रोने लगी तो एक युवक उसे उसे एसपी सिटी के पास ले गया। एसपी सिटी ने तहरीर देने की बात कही लेकिन फिर भी मामला दर्ज नहीं हुआ।