{"_id":"697badf291d0a291b40035ca","slug":"fraud-of-rs-132900-by-sending-link-on-whatsapp-kitchha-news-c-242-1-shld1013-136430-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: व्हाट्स एप पर लिंक भेजकर 1,32,900 रुपये की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: व्हाट्स एप पर लिंक भेजकर 1,32,900 रुपये की धोखाधड़ी
Fri, 30 Jan 2026 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Fri, 30 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। आवास विकास काॅलोनी निवासी अमरनाथ ने पुलिस को बताया कि 17 जनवरी को उनके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्स एप मैसेज आया। इसमें गाड़ी के चालान होने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि 1,000 रुपये धनराशि चालान के रूप में जमा करनी थी। उन्होंने मैसेज में आए लिंक पर चालान जमा करने के उद्देश्य से क्लिक किया तो एक पोर्टल खुल गया। इसमें एक हजार रुपये की धनराशि जमा करनी थी। बताया कि लिंक खुलने के कुछ मिनट में ही खाते से 1,32,900 रुपये कट गए। जब फोन पर रुपये कटने का मैसेज आया तो उन्हे साइबर ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन