{"_id":"64594ab07c96add61407c926","slug":"fraud-case-in-ramgarh-bhimtal-news-c-8-1-134691-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फर्जी हस्ताक्षर कराकर कंपनी को भुगतान कराने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फर्जी हस्ताक्षर कराकर कंपनी को भुगतान कराने का आरोप
Tue, 09 May 2023 12:47 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 09 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। रामगढ़ ब्लॉक के पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख शिवराज सिंह ने उद्यान विभाग पर उनके पिता गोपाल सिंह के नाम पर 20 नाली जमीन पर लगाए गए कीवी के बागान का काम अधूरा छोड़ने का आरोप लगाया है। पिता के फर्जी हस्ताक्षर कर एक कंपनी को भुगतान कराने का आरोप भी मढ़ा है।
शिवराज सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से उनके पिता गोपाल सिंह के नाम पर कीवी बागान लगाने का कार्य कंपनी के साथ किया जा रहा है। कंपनी ने 20 नाली में लगाए कीवी मिशन प्रोजेक्ट का काम अधूरे में छोड़ दिया। शिवराज ने बताया कि जब उन्होंने विभागीय अधिकारियों से काम को अधूरे में छोड़ने की जानकारी ली तो उन्हें बताया गया कि कंपनी को कार्य का पूरा भुगतान कर दिया है। आरोप लगाया कि विभाग की मिलीभगत के चलते बिल बाउचर में उनके पिता के फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं और कंपनी को भुगतान कर दिया है। उन्होंने एप्पल मिशन योजना में भी नियमों को ताक पर रखकर काम करने का आरोप लगाया है। मुख्य उद्यान अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि मामले की पूरी जानकारी जुटाई जाएगी और जांच कराने के बाद ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी।