{"_id":"619bf4b7917f1949d14792fc","slug":"fraud-case-filed-against-couple-haldwani-news-hld4453795126","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने एक व्यवसायी की शिकायत पर दंपती के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि दोनों ने अगरबत्ती का डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर व्यवसायी से दस लाख रुपये हड़प लिए।
निलियम कालोनी निवासी दिनेश चंद्र शर्मा बिल्डिंग कंट्रक्शन का काम करते हैं। उन्होंने कोतवाली पुलिस को बताया कि 2020 में शिवपुरी भवालीगंज सरगम टाकीज के पास रहने वाले आलोक गोयल और उनकी पत्नी पल्लवी गोयल उनके पास आए। दोनों ने बताया कि वे अगरबत्ती का व्यवसाय करते हैं। वे उन्हें (दिनेश को) कुमाऊं के लिए अगरबत्ती का डिस्ट्रीब्यूटर बनवा देंगे। दिनेश के अनुसार उन्होंने अपनी कंट्रक्शन कंपनी के खाते से नौ लाख 20 हजार और 80 हजार रुपये अलग-अलग किश्तों में दंपती को दे दिए। आरोप है कि पैसा लेने के बाद दोनों ड्रिस्ट्रीब्यूटर बनाने में आनाकानी करने लगे। दिनेश के अनुसार इसी साल जनवरी में जब पैसा मांगा तो आलोक ने दो माह का समय मांगा। 22 अक्तूबर को दोनों ने धमकी दी गई। कोतवाल अरुण सैनी ने बताया कि शिकायत के आधार पर आलोक और उनकी पत्नी पल्लवी के खिलाफ धारा 420 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ठेले से हजारों का सामान चोरी
हल्द्वानी। कोतवाली पुलिस ने ठेले से हजारों की सामान चोरी करने का मुकदमा दर्ज किया है। नारायण नगर कुसुमखेड़ा निवासी सत्यनारायण गुप्ता ने पुलिस को बताया कि वह सदर बाजार में ठेला लगाता है। 21 नवंबर की रात चोरों ने उसके ठेले से 20 किलो मिर्च मसाला और सात हजार रुपये कीमत का गजक चुरा लिया।