फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four unions of roadways united on eight demands, United Front will boycott one day work on July 16

आठ मांगों को लेकर एक हुईं रोडवेज की चार यूनियनें, संयुक्त मोर्चो 16 जुलाई को एक दिन का कार्य बहिष्कार करेगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
Four unions of roadways united on eight demands, United Front will boycott one day work on July 16
हल्द्वानी। आठ सूत्री मांगों को लेकर रोडवेज की चार यूनियनों ने उत्तराखंड परिवहन निगम संयुक्त मोर्चे का गठन किया है। संयुक्त मोर्चे ने मांगों के समर्थन में एक दिन के कार्य बहिष्कार की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन

शनिवार को उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ ने इस संबंध में प्रेस बयान जारी किया। महामंत्री हरीश चंद्र आर्या ने कहा कि मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है, जिसमें भारतीय मजदूर संघ, उत्तराखंड रोडवेज इंप्लाइज यूनियन, उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन और उत्तराखंड परिवहन निगम एससी-एसटी श्रमिक संघ शामिल हैं। कहा कि मांगों को लेकर 15 जुलाई की मध्य रात्रि से 16 जुलाई की मध्य रात्रि तक एक दिन का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। मामले में ठोस निर्णय नहीं होने पर संयुक्त रूप से आगे की रणनीति बनाकर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

ये हैं आठ प्रमुख मांगें
- आधे वेतन और कर्मचारियों के वेतन से ऋण समितियों की कटौती न करने का आदेश निरस्त करें।
- लंबित व अन्य देयकों का भुगतान किया जाए।
- सभी श्रेणी/संविदा चालक परिचालक एवं तकनीकी कार्मिकों को नियमित कर्मियों की भांति समान वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएं।
- सभी विशेष श्रेणी/संविदा चालक-परिचालकों एवं तकनीक कर्मियों के रिक्त पदों को वरिष्ठता के आधार पर भरा जाए।
- एसीपी के नाम पर वेतन कटौती व रिकवरी बंद की जाए।
- वार्षिक बजट में 500 करोड़ रुपये की व्यवस्था की जाए अन्यथा रोडवेज का राजकीयकरण करें।
- अटल आयुष्मान योजना के तहत गोल्डन कार्ड जारी किए जाएं।
- राजकीय कर्मियों की भांति मकान किराया भत्ता दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed