फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four tourists injured in a ditch near Baldiya Khan

बल्दियाखान के समीप कर खाई में गिरी चार सैलानी घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four tourists injured in a ditch near Baldiya Khan
बल्दियाखान के समीप खाई में गिरी कार में घायल हुई युवती का बीडी पांडे अस्पताल में उपचार होता हुआ। ? - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। नैनीताल हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बल्दियाखान के समीप पर्यटकों की कार गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में कार में सवार चार पर्यटक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलि, ने रेस्क्यू कर चारों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटकों को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को लखनऊ इंद्रानगर निवासी अंकित मिश्रा, राज अवस्थी, कविता मिश्रा और शमा सिद्दीकी घूमने के लिए नैनीताल आए थे। होटल में पार्किंग न होने के की वजह से पुलिस ने उनको रूसी बाईपास अस्थायी पार्किंग में कार पार्क कर शटल से नैनीताल जाने के लिए कहा लेकिन वह कार लेकर वापस हल्द्वानी को चले गए। पांच सौ मीटर आगे जाकर राज अवस्थी से वाहन अनियंत्रित हो गया और शाम करीब चार बजे बल्दियाखान के पास कार गहरी खाई में गिर गई। राहगीरों ने कार गिरती देख बाईपास में तैनात पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने चारों को खाई से निकालकर बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। बीडी पांडे अस्पताल में तैनात डॉ. प्रखर गंगोला ने घायलों का उपचार किया। बताया कि चारों पर्यटकों की हालत गंभीर है। फिलहाल प्राथमिक उपचार के बाद पर्यटकों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। महिला एसआई बबीता ने बताया कि पर्यटकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। इधर एक अन्य घटना में शाम को कालाढूंगी मार्ग में सरिताताल के समीप मोड़ पर दो कारें आमने सामने भिड़ गईं। वाहनों की टक्कर में दिल्ली निवासी गुरप्रीत कौर को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed