फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four people were injured in two separate road accidents.

Nainital News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोग घायल

Sat, 13 Dec 2025 02:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
Four people were injured in two separate road accidents.
भवाली (नैनीताल)। भीमताल-भवाली रोड पर शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार पिता-पुत्री घायल हो गए। पुलिस की मदद से स्कूटी सवार उमेद सती (32) पुत्र जगदीश सती निवासी हरतपा और बेटी संगीता सती (12) को सीएचसी भवाली लाया गया।
विज्ञापन

एसएचसी के डॉ. रोहित ग्रोवर ने बताया कि उमेद के पैर में फ्रेक्चर था और संगीता के पेट में गंभीर चोट आई है। इसको देखते हुए दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। एसएसआई आसिफ खान ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी भवाली से हायर सेंटर रेफर किया गया है। इधर श्यामखेत में कार खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। एसएसआई ने बताया कि घायल प्रदीप सिंह (30) पुत्र अजब सिंह और दीपक कुमार (34) पुत्र तारा चंद्र निवासी गौतमबुद्ध नगर गाजियाबाद को भवाली सीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने बताया कि दीपक के गर्दन में चोट अधिक होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed