{"_id":"cc2fe01ee5c4618cadf3afcbafd6e2b2","slug":"four-of-the-deceased-fellow-student-graphic-aira-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृतक के साथी चारों छात्र ग्राफिक ऐरा से निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मृतक के साथी चारों छात्र ग्राफिक ऐरा से निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला,भीमताल
Updated Mon, 18 May 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राफिक ऐरा पर्वतीय विवि प्रबंधन ने उन चारों छात्रों को कक्षा और छात्रावास दोनों से निलंबित कर दिया है, जो शनिवार को नलदमयंती ताल में हुए हादसे के दौरान विक्रम धर्मसक्तू के साथ थे। संस्थान की ओर से इस संबंध में छात्रों और उनके परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
बीते दिवस बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र रजत उपाध्याय पुत्र महेश चंद्र उपाध्याय निवासी मंडी हाउस दिल्ली, अमन त्यागी पुत्र नवीन त्यागी निवासी संगम विहार मुजफ्फरनगर यूपी, प्रतीक दरम्वाल पुत्र श्याम सिंह निवासी धनपुरी रामपुर रोड हल्द्वानी और हरीश मेहरा पुत्र नारायण सिंह निवासी खोल्टा अल्मोड़ा और विक्रम धर्मसक्तू पुत्र चंद्र सिंह धर्मसक्तू निवासी कनौली शामा बागेश्वर संस्थान से आउट पास लेकर बाहर निकले थे और नलदमयंती ताल जा पहुंचे।
विज्ञापन
इसी दौरान विक्रम धर्मसक्तू की नलदमयंती ताल में डूबने से मौत हो गई थी। ग्राफिक ऐरा विवि के डीन प्रो.आरसीएस मेहता ने बताया कि संस्थान ने मृतक विक्रम धर्मसक्तू के साथ मौजूद चारों छात्रों को तत्काल प्रभाव से कक्षा और छात्रावास से निलंबित कर दिया है। एक सवाल के जवाब में डीन प्रो. मेहता ने बताया कि सोमवार को विवि के वाइस चांसलर संजय जसोला यहां पहुंच रहे हैं। उनके आने पर ही आउटिंग के नियमों में फेरबदल समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।
विज्ञापन