फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four municipal employee suspended

नगर निगम के चार कर्मचारी सस्पेंड

Wed, 02 Sep 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/हल्द्वानी। Updated Wed, 02 Sep 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन

नगर निगम में तहबाजारी वसूली में लापरवाही बरतने वाले चार कर्मचारियों पर आखिरकार मंगलवार को गाज गिर गई। नगर आयुक्त ने तहबाजारी की समीक्षा करते हुए चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन


इनकी जगह चार कर्मचारियों को तहबाजारी वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।  नगर आयुक्त की कार्रवाई से कर्मचारियों में खलबली मची है।

नगर निगम में तहबाजारी वसूली में कर्मचारियों की मनमानी है। कर्मचारी फील्ड का बहाना बनाकर गायब रहते हैं। तहबाजारी वसूली में भी लक्ष्य पूरा नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने पिछले सप्ताह तहबाजारी वसूली वाले कर्मचारियों को बुलाकर सभी का वसूली टारगेट पूछा था। इनमें चार कर्मचारियों ने महीने में 50 हजार रुपये की तहबाजारी भी नहीं वसूली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने चारों कर्मचारियों को चेतावनी दी थी। मंगलवार को तहबाजारी वसूली की समीक्षा में चारों कर्मचारी लक्ष्य पूरा नहीं कर पाए। कर्मचारियों की वसूली मात्र 35 से 37 हजार रुपये मासिक थी।


नगर आयुक्त हरबीर सिंह ने कार्रवाई करते हुए हरि सागर, किशन लाल, गोपाल दत्त सुयाल, विनोद जोशी को सस्पेंड कर दिया। उन्होंने कहा कि वसूली में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed