फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four injured, three injured in high speed car canal

तेज रफ्तार कार नहर में घुसी पांच घायल तीन गंभीर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Four injured, three injured in high speed car canal
हल्‍द्वानी उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय के पास नहर में गिरी कार जिसमें पांच लोग घायल हो गये ।
हल्द्वानी। ओपन यूनिवर्सिटी के समीप एल मोड़ पर तेज रफ्तार कार नहर में घुस गई। कार में सवार घायलों को मुखानी पुलिस ने निकालकर अस्पताल भेज दिया। घायलों में तीन की हालत नाजुक बतायी जा रही है। कार चालक नशे में धुत बताया जा रहा है।
विज्ञापन

तल्ला रामगढ़ के झूतिया निवासी शेर सिंह चार लोगों को कार से लेकर हल्द्वानी आया था। सोमवार की रात वह ओपन यूनिवर्सिटी रोड पर तेज रफ्तार में कार मोड़ने का प्रयास किया लेकिन कार नहर में घुस गई। कार सवार चालक शेर सिंह (35), उसके गांव के रहने वाले मदन सिंह (45), मोहन रावत (40) और दो अन्य अज्ञात युवक बुरी तरफ फंस गए। संयोग से मुखानी थानाध्यक्ष भगवान सिंह महर उसी रास्ते से गुजर रहे थे। थानाध्यक्ष ने अपने अधीनस्थों के साथ तत्काल घायलों को कार से बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेज दिया। इनमें तीन घायलों को बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है लेकिन मोहन रावत की हालत नाजुक बनी हुई है। इसी प्रकार दो अन्य घायलों का इलाज सुशीला तिवारी अस्पताल में चल रहा है। इस प्रकार तीन घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल मदन सिंह का कहना था कि वह मंडी में मिर्च लेने के लिए आया था। उसके पाकेट से पैसा गायब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed