{"_id":"61941bd2e52b5405937bcd24","slug":"four-including-ranjit-claimed-from-ramnagar-ramnagar-news-hld444770326","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर से रणजीत समेत चार ने की दावेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर से रणजीत समेत चार ने की दावेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। कांग्रेस के पर्यवेक्षक रामनगर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने पहुंचे थे। रामनगर में कांग्रेस की गुटबाजी का आलम यह रहा कि एक गुट ने तो कांग्रेस कार्यालय में अपनी दावेदारी पेश की लेकिन तीन ने फोन और मेल पर अपनी दावेदारी पेश की हैं। रामनगर से अब टिकट के चार दावेदार हो गए हैं।
मंगलवार को कांग्रेस पर्यवेक्षक चेतन चौधरी ने रानीखेत रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस मौके पर पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह रावत की टिकट के लिए दावेदारी की। वहीं दूसरी ओर रामनगर में कांग्रेस के दूसरे धड़े ने पर्यवेक्षक को फोन किया। फोन पर ही पर्यवेक्षक ने उन्हें मेल आईडी दी और मेल पर ही बायोडाटा मांग लिया, जिनमें पार्टी नेता पुष्कर दुर्गापाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी और महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष आशा बिष्ट ने भी दावेदारी पेश की है।
प्रदेश में कांग्रेस की बनेगी सरकार : चेतन
- पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं को चुनाव तैयारियों में जुटने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामनगर (नैनीताल)। कांग्रेस के पर्यवेक्षक एवं राजस्थान से विधायक चेतन चौधरी ने मंगलवार को कार्यकर्ताआें से एकजुट होकर 2022 में पार्टी प्रत्याशियों को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी से आगामी विधानसभा चुनाव में जुटने के लिए कहा। चौधरी ने कहा कि भाजपा से जनता परेशान है और वह सरकार बदलना चाहती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी मतभेद भुलाने को कहा और प्रदेश व केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियां जनता को बताने को कहा। कहा कि कांग्रेस में शामिल हुए यशपाल आर्य के आने से पार्टी मजबूत हुई है।
विज्ञापन
इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, अध्यक्ष डीसी हर्बोला, देशबंधु रावत, ओम प्रकाश, चेयरमैन हाजी मो. अकरम, किशोरीलाल, डॉ. निशांत पपनै, नरेश कालिया, अनिल अग्रवाल खुलासा, हरि प्रिय सती, ममता आर्य आदि मौजूद रहे।