{"_id":"6773807a947900e5e4074bc4","slug":"four-candidates-will-win-without-taking-the-voting-test-in-nainital-2024-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Nikay Chunav: मतदान की परीक्षा दिए बिना ही जीत का स्वाद चखेंगे चार उम्मीदवार, जानिए कैसे?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Nikay Chunav: मतदान की परीक्षा दिए बिना ही जीत का स्वाद चखेंगे चार उम्मीदवार, जानिए कैसे?
Tue, 31 Dec 2024 10:56 AM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
Published by: हीरा मेहरा
Updated Tue, 31 Dec 2024 10:56 AM IST
सार
हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के 60 वार्डों में से तीन वार्ड में केवल एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ है। रामनगर के वार्ड चार में भी एक ही नामांकन हुआ है। इस तरह भाजपा के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड निकाय चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम के 60 वार्डों में से तीन वार्ड में केवल एक-एक नामांकन पत्र जमा हुआ है। रामनगर के वार्ड चार में भी एक ही नामांकन हुआ है। इस तरह भाजपा के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशियों का निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय हो गया है। निर्दलीय प्रत्याशी की राह आसान होने के पीछे की वजह टिकट मिलने के बाद भी भाजपा प्रत्याशी की ओर से पर्चा दाखिल नहीं करना रहा है। उधर हल्द्वानी नगर निगम में पार्षद के लिए भाजपा से 50, कांग्रेस से 13, उक्रांद चार, आम आदमी पार्टी से दो और 199 निर्दलीय प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा कराया है।
विज्ञापन
निकाय चुनाव में नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि यानी सोमवार को 60 वार्डों में 268 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। वार्ड 42 हरिनगर से एकमात्र भाजपा प्रत्याशी धीरज कुमार, वार्ड 44 कुसुमखेड़ा पश्चिमी से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र मोहन सिंह और वार्ड 51 मुखानी प्रथम से एक मात्र निर्दलीय प्रत्याशी मुकेश बिष्ट ने नामांकन कराया है। बता दें कि मुखानी प्रथम से भाजपा ने कमल पंत को अधिकृत प्रत्याशी बनाया था, लेकिन उन्होंने नामांकन दाखिल नहीं किया। मंगलवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद कागज ओके होने पर धीरज, सुरेंद्र और मुकेश का निर्विरोध चुना जाना लगभग तय है।
विज्ञापन
उधर, रामनगर में वार्ड नंबर चार से सभासद के लिए एकमात्र प्रत्याशी खष्टी नंदन जोशी ने पर्चा भरा है। ऐसे में उनका निर्विरोध निर्वाचन होना तय है।