फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Four arrested in bheemtal

छरड़ी के दिन हुई मारपीट मामले में चार गिरफ्तार

Wed, 15 Mar 2017 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/भीमताल/हल्द्वानी। 
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर/भीमताल/हल्द्वानी।  Updated Wed, 15 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Four arrested in bheemtal
आपत्तिजनक तस्वीर - फोटो : social media

भीमताल (नैनीताल)। छरड़ी के दौरान यहां मल्लीताल स्थित गोरखपुर तिराहे में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें घायल युवक की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दुगई स्टेट भवाली निवासी धीरज पांडे ने सोमवार को पुलिस को तहरीर दी।

विज्ञापन


बताया कि छरड़ी के दौरान वह अपने घर की ओर जा रहा था कि तभी नशे में धुत कुछ युवकों ने उसे गोरखपुर तिराहे पर जबरन रोक लिया और उसके ऊपर शराब छिड़क दी। विरोध करने पर उक्त युवकों ने धीरज के साथ मारपीट की। इससे धीरज घायल हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष एसके गंगवार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर गोरखपुर भीमताल निवासी विक्रांत गुरंग, सुभाष गुरंग, सुधीर थापा, सुनील सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका आईपीसी की धारा 232, 504, 506, 336 के तहत चालान किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन



रामनगर। दो सगे भाइयों ने एक दूध विक्रेता को घर से बुलाकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया। यहां सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्राम चिल्किया निवासी मनोज जोशी ने पुलिस को तहरीर दी।


बताया कि सोमवार सुबह उसके पिता दामोदर जोशी दूध बांटकर अपनी बाइक से घर जा रहे थे कि रास्ते में साईंधाम कॉलोनी के पास उसी के गांव के 4-5 लोगों ने उसके पिता की बाइक रोक ली।

उन्हें घेर लिया। गालीगलौज कर लाठी-डंडों से जानलेवा हमला किया। इतना ही नहीं टेंपो चढ़ाकर उन्हें कुचलने का भी प्रयास किया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सबूत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


रामनगर। बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक को पीटकर घायल हो गया। ग्राम जस्सागांजा निवासी राजेंद्र सिंह डंगवाल सोमवार को होली के बाद बाइक से नहाने जा रहा था कि तभी रास्ते में बाइक भिड़ने को लेकर मारपीट हो गई।

आरोपियों ने राजेंद्र को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल राजेंद्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने ग्राम कठियापुल निवासी बाइक सवार गुड्डू और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ धारा 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

रामनगर। एक युवक ने रोडवेज स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी। वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को तमंचे सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

ग्राम सांवल्दे पूर्वी निवासी सूरज सिंह बिष्ट ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता स्थानीय रोडवेज स्टेशन के पूछताछ कार्यालय में तैनात हैं। 12 मार्च की रात कानियां क्षेत्र के ग्राम हिम्मतपुर डोटियाल निवासी दीपक चंद्र सागर रोडवेज कार्यालय पहुंचा। उसने रोडवेजकर्मी को तमंचा दिखाया। गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कहने लगा की तूने मेरी गाड़ी को रोड से क्यों हटाया।



मामला बढ़ता देख स्टेशन पर मौजूद लोगों ने आरोपी को तमंचे समेत पकड़ लिया। तभी सूरज भी मौके पर पहुंचा। उसने आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पुलिस ने धारा 353, 504, 506 आईपीसी, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed