फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former soldier crushed by canter in haldwani

UK: कैंटर ने पूर्व सैनिक को रौंदा, मौत; गाड़ी से टकराने के बाद विपरीत दिशा से आए दूसरे वाहन की चपेट में आए

Sat, 18 Jul 2026 11:30 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Sat, 18 Jul 2026 11:30 AM IST
सार

रामपुर रोड पर कैंटर से कुचलकर पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार के सिर के चिथड़े उड़ गए और मांस के लोथड़े सड़क से चिपक गए। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Former soldier crushed by canter in haldwani
हादसे के बाद पुलिस के कब्जे में बाइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड पर कैंटर से कुचलकर पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार के सिर के चिथड़े उड़ गए और मांस के लोथड़े सड़क से चिपक गए। हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

हल्दूचौड़ के गंगापुर कबड्वाल निवासी शमशेर सिंह रौतेला (47) पुत्र मोहन सिंह रौतेला सेना से रिटायर होने के बाद शिक्षा विभाग में कार्यरत थे। वर्तमान में वह गरमपानी क्षेत्र में नियुक्त थे और आजकल छुट्टी पर घर आए थे। शुक्रवार दोपहर वह बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। रामपुर रोड पर गन्ना सेंटर में ओलिविया कॉलोनी के पास उनकी बाइक के आगे चल रहे कैंटर ने अचानक ब्रेक लिए जिससे पीछे चल रहे बाइक सवार शमशेर सिंह वाहन से टकराकर सड़क पर गिर गए और सिर पर पहना हेलमेट छिटक गया। इस बीच सामने से आए दूसरे कैंटर ने उन्हें कुचल दिया। मौक का मंजर इतना भयावह था कि हाईवे से गुजर रहे वाहन चालक रुक गए। इसके बाद शमशेर को सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद दोनों वाहन मौके से चले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और घटनास्थल के पास लगे कैमरों में हादसे की फुटेज देखी। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शहर में 48 घंटे के भीतर यह दूसरा हादसा है। बृहस्पतिवार सुबह बरेली रोड पर हल्दूचौड़ में दूध के वाहन ने सड़क पार कर रहे पूर्व सैनिक हरीश चंद्र चंदोला (77) को रौंद दिया था।

विज्ञापन

 

पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे शमशेर
मूल रूप से बागेश्वर निवासी शमशेर सिंह पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे। करीब 20 साल पहले वह यहां आकर बस गए। शमशेर के परिवार में पत्नी, पुत्री और पुत्र हैं। उनके भाई दयाल सिंह ने बताया कि शमशेर इन दिनों छुट्टी पर आए थे। हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। ट्रक चालकों का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। -मनोज कत्याल, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed