आरोपी पूर्व सैनिक बोला: सास-ससुर मांग रहे थे मेरा बड़ा बेटा, नहीं दिया तो पत्नी के साथ मिलकर लगाए आरोप
Haldwani News: पूर्व सैन्यकर्मी का एक यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। इसमें वह आरोप लगा रहा है कि सास-ससुर उससे बड़ा बेटा मांग रहे थे। पत्नी बेटा देने को तैयार हो गई। जब वह नहीं माना तो पत्नी छोड़कर चली गइ्र।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व सैन्यकर्मी के चेन स्नेचर बनने के पीछे की एक कहानी सामने आई है। पूर्व सैन्यकर्मी का एक यूट्यूब चैनल और इंस्टाग्राम पर अकाउंट है। इसमें वह आरोप लगा रहा है कि सास-ससुर उससे बड़ा बेटा मांग रहे थे। पत्नी बेटा देने को तैयार हो गई। जब वह नहीं माना तो पत्नी छोड़कर चली गइ्र।
भूपेंद्र का कहना है कि जब वह सेना में नौकरी करता था तो उसकी पोस्टिंग हल्द्वानी में थी। सास-ससुर उसके साथ रहते थे। ससुर अच्छी पोस्ट से सेवानिवृत्त हैं। साला विदेश में जॉब करता है। भूपेंद्र ने बताया कि सास-ससुर को उनके बेटे से ज्यादा लगाव था। फरवरी 2023 में जब उनका दूसरा बेटा हुआ तो सास-ससुर उससे बड़ा बेटा मांगने लगे। पत्नी इसके लिए राजी थी लेकिन भूपेंद्र नहीं माना।
ये पढ़ें- पूर्व फौजी बना चोर: चेन स्नेचिंग करता था भूपेंद्र सिंह, महिलाओं को बनाया था निशाना; इस वजह से शुरू की लूटपाट
आरोप है कि इसके बाद पत्नी ने ससुरालियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचना शुरू कर दिया और इसके सुबूत भी उसके पास हैं। पत्नी ने उस पर जलाकर मारने, मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया। लिखा, जिसका रिमोट उसकी मां के हाथ में होता है, उसकी बेटी का घर टूट जाता है। कहा कि जब पत्नी की बात नहीं मानी तो चार अप्रैल 2024 को वह, बच्चों समेत घर छोड़कर चली गई।
21 जुलाई को कोर्ट से समन भेजकर 25 लाख एकमुश्त और 15 हजार प्रतिमाह पोषण भत्ते की मांग की। भूपेंद्र ने बताया कि समन के डर और वकील के फीस देने के लिए उसने चेन स्नेचिंग करना शुरू कर दिया।