फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former President Kovind arrives, welcomed by Commissioner and DM; will be on a four-day visit

Nainital: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद पहुंचे, कमिश्नर और डीएम ने की अगवानी; चार दिवसीय दौरे पर रहेंगे

Thu, 05 Mar 2026 05:36 PM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 05 Mar 2026 05:36 PM IST
सार

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद चार दिवसीय निजी दौरे पर नैनीताल पहुंचे और काठगोदाम सर्किट हाउस में प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
Former President Kovind arrives, welcomed by Commissioner and DM; will be on a four-day visit
पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बृहस्पतिवार को यहां सर्किट हाउस पहुंचे। कोविंद नैनीताल जिले के चार दिवसीय निजी दौरे पर आए हैं। यहां पहुंचने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी अगवानी की।

विज्ञापन

सर्किट हाउस पहुंचने पर आयुक्त दीपक रावत व जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने पूर्व राष्ट्रपति को पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. मंजूनाथ टीसी भी मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रपति दोपहर एक बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर उतरे और वहां से कार से कार से सर्किट हाउस काठगोदाम पहुंचे। कुछ देर सर्किट हाउस में विश्राम करने के बाद कोविंद भीमताल को रवाना हो गए। रात्रि विश्राम उन्होंने भीमताल में किया। शुक्रवार की सुबह 10:50 बजे कोविंद भीमताल से रामगढ़ को रवाना होंगे। 11:40 बजे वह रामगढ़ में श्री रामचंद्र मिशन हिमालयन आश्रम सतखोल में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। शुक्रवार और शनिवार को वह सतखोल में ही रात्रि विश्राम करेंगे। आठ मार्च को कोविंद सुबह साढ़े दस बजे सतखोल से भीमताल होते हुए काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में पहुंचेंगे। यहां से वह पहले पंतनगर विश्वविद्यालय जाएंगे। बाद में वह पंतनगर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशसानिक स्तर पर सभी तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed