फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Former Chief Minister Harish Rawat reached Haldwani on jan samvad yatra

जन संवाद यात्रा में पूर्व सीएम बोले: हरीश रावत गरजेगा भी और बरसेगा भी, कलंक के साथ दुनिया से नहीं जाना चाहता

Mon, 05 Oct 2026 10:48 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Mon, 05 Oct 2026 10:48 PM IST
सार

जन संवाद यात्रा पर हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने बहुत कठिन समय में राजनीति की है, जबकि आज सियासत बहुत सरल हो गई है। उन्होंने कहा कि उनकी जन संवाद यात्रा का कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। 

विज्ञापन
Former Chief Minister Harish Rawat reached Haldwani on jan samvad yatra
 पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जन संवाद यात्रा पर हल्द्वानी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उन्होंने बहुत कठिन समय में राजनीति की है जबकि आज सियासत बहुत सरल हो गई है। उनकी जन संवाद यात्रा का कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। स्वास्थ्य लाभ के बाद अपने शुभचिंतकों के बीच पहुंचकर उनका धन्यवाद अदा करने के उद्देश्य से यात्रा शुरू की है।

विज्ञापन

स्वराज आश्रम में उन्होंने कहा कि वह जनता और शुभचिंतकों के बीच जाकर उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं। वह चुप बैठने वाले नहीं हैं। हरीश रावत गरजेगा भी और बरसेगा भी। मैं कलंक के साथ दुनिया से नहीं जाना चाहता हूं। यह भाजपा सुन ले। उन्होंने कहा कि हर जगह से बदलाव की आवाज आ रही है और उनकी यात्रा का मकसद भी इसी बदलाव की आवाज को महसूस करना है।

विज्ञापन

इंदिरा जी रहीं हेड मास्टर
कांग्रेस के पुराने और वर्तमान विधायकों के संघर्ष के दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि इंदिरा हृदयेश उनकी हेड मास्टर रही हैं और कांग्रेस के लिए बहुत बड़ा सहारा थीं। उन्होंने कहा कि इंदिरा हृदयेश के जाने के बाद वह बहुत घबरा गए थे कि सुमित हृदयेश इतनी गंभीरता से जिम्मेदारी कैसे संभालेंगे। आज उन्हें फख्र है कि सुमित हृदयेश नंबर वन विधायक बनकर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई पर सरकार को घेरा
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है। उत्तराखंड में कोल्ड ड्रिंक और पानी नहीं मिलेगा, लेकिन यहां शराब मिल जाएगी। नशे की पुड़िया दूरदराज के गांवों तक पहुंचा दी गई है। बेरोजगारी और महंगाई भी चरम पर है। उन्होंने कहा कि अब धरती भी पुकार-पुकारकर बदलाव की बात कह रही है। बदलाव का बाजार आ रहा है और मेरी यात्रा का मकसद भी यही बदलाव है।

 

न कोई तोड़ सकता है, न खरीद सकता है : मदन बिष्ट
देर शाम जन संवाद यात्रा के स्वराज आश्रम पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्वागत किया। द्वाराहाट विधायक मदन बिष्ट ने कहा कि हरीश रावत से सबक लेना चाहिए कि हार नहीं माननी है। सभी मिलकर एक साथ खेत जोतें, हम मिलकर फसल काटेंगे। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेसी हैं, हमें न कोई तोड़ सकता है और न खरीद सकता है। प्रदेश में गुटबाजी नहीं चलेगी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार लाने पर जोर दिया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि हर कार्यकर्ता कांग्रेस की सरकार लाने के लिए प्रयास करे और भाजपा सरकार को उखाड़ फेंके।

स्वराज आश्रम में ये लोग मौजूद रहे
अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, नारायण पाल, महानगर अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, वरुण प्रताप सिंह भाकुनी, खजान दास, ललित जोशी, गुरप्रीत प्रिंस, हेमंत साहू और शोभा बिष्ट आदि मौजूद रहे।

सैलजा के बयान पर हरीश रावत का पलटवार, बोले- कांग्रेस की बदनामी का दाग धोने आया हूं
कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमार सैलजा की ओर से अपनी जनसंवाद यात्रा को लेकर दिए गए बयान पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने क्या इस बीच यात्रा निकाली है? अगर उन्होंने निकाली होती तो मैं यात्रा नहीं निकालता। जब कोई नहीं जा रहा है, तब यह खूसट बुड्ढा यात्रा निकाल रहा है तो काहे की परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि पहले सीबीआई उनके पीछे पड़ती थी, अब ईडी पीछे पड़ गई है। यह पूरी कांग्रेस की बदनामी है। इसी दाग को धोने आया हूं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed