फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forestry Training Academy Convocation

दीक्षांत समारोह : डॉ. सुदिप्ता हजारा को स्वर्ण पदक

Sat, 13 May 2023 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 13 May 2023 02:44 AM IST
विज्ञापन
Forestry Training Academy Convocation
हल्द्वानी। वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में 2021-2023 सत्र के पश्चिम बंगाल के 41 रेंजर का प्रशिक्षण सत्र पूरा हो गया। शुक्रवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे गए। प्रशिक्षण में 81.41 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहले स्थान रहीं डॉ. सुदिप्ता हजारा को स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर प्रमुख वन संरक्षक एसएस रसाइली ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष एक चुनौती है जिसे कम करने के लिए लगातार प्रयास करने की जरूरत है। फाॅरेस्ट ट्रेनिंग अकादमी निदेशक डॉ. तेजस्विनी पाटिल व उप वन संरक्षक टीआर बीजू लाल ने भी रेंजर को संबोधित किया। 18 महीने के प्रशिक्षण सत्र में प्रशिक्षुओं को 19 विषयों को जानकारी दी गई। इससे पूर्व रेंजर ने मार्च पास्ट किया। इस दौरान मुख्य वन संरक्षक विवेक पांडे, वन संरक्षक दीपचंद आर्य, उपवन संरक्षक डॉ. अभिलाषा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


13 को मिला विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र
हल्द्वानी। दीक्षांत समारोह में 13 प्रशिक्षुओं को विशिष्ट योग्यता प्रमाण पत्र दिए गए। दूसरे स्थान पर रहीं योजना थापा को रजत और तीसरे स्थान पर रहीं मधुमिता को कांस्य पदक मिला। डॉ. सुदिप्ता ने एडमिनिस्ट्रेशन, नबांकुर घोष इकोलॉजी, शिलादित्य आचार्य ने इंजीनियरिंग में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed