{"_id":"68848818f32ba3abc202a2ac","slug":"forest-workers-found-the-dead-body-of-an-elephant-during-patrolling-in-kalagarh-range-in-ramnagar-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ramnagar News: कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को मिला हाथी का शव, पोस्टमार्टम के बाद किया दफन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ramnagar News: कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को मिला हाथी का शव, पोस्टमार्टम के बाद किया दफन
Sat, 26 Jul 2025 01:17 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
अमर उजाला नेटवर्क, रामनगर
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 26 Jul 2025 01:17 PM IST
सार
कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान वन कर्मियों को एक हाथी का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव दफन किया।
विज्ञापन
हाथी का शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की अंतर्गत कालागढ़ रेंज में गश्त के दौरान वन कर्मियों को एक हाथी का शव मिला। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर शव दफन किया।
विज्ञापन
कार्बेट टाइगर रिजर्व के अंतर्गत कालागढ़ रेंज के दक्षिणी बीट, धारा ब्लॉक के पास मिलान नूनगढ़ सहायक नाला में शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान एक नर हाथी का शव मिला। जिसके दोनों टस्क सुरक्षित पाए गए। शव लगभग 5 से 7 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। हाथी की मौत का कारण प्रथम दृष्टयता प्राकृतिक प्रतीत हो रहा है। जिसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी गयी है।
विज्ञापन
सीटीआर निदेशक डॉ साकेत बडोला ने बताया कि निर्धारित एसओपी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने व आसपास वन क्षेत्र में सघन गश्त, कॉम्बिंग करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन