फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest with sharp weapons, killing the young man

जंगल से युवक की धारदार हथियार से हत्या 

Mon, 11 Apr 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Mon, 11 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Forest with sharp weapons, killing the young man
हत्या - फोटो : अमर उजाला
हल्द्वानी। मानपुर पूरब स्थित बीच जंगल में अज्ञात युवक का शव शनिवार की रात  मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की सिर में धारदार हथियार से वारकर हत्या की गई है। उसके शरीर में फफोले पड़ गए थे।  पुलिस ने युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने आशंका जताई कि युवक की हत्या एक दिन पहले की गई है। 
विज्ञापन


कोतवाल आरएस मेहता ने बताया कि एक सरदार ने सिपाही को सूचना दी कि जंगल में एक व्यक्ति की हत्या कर शव फेंका गया है। सरदार को जानवर चराने वाली एक महिला ने सूचना दी थी। पुलिस के काफी ढूंढने पर बीच जंगल में अज्ञात (36) व्यक्ति का शव लहूलुहान मिला। उसके सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। युवक के हाथ पर भी घाव के निशान थे। कयास लगाया जा रहा है कि उसने चाकू के वार को हाथ से रोकने की कोशिश की है।
विज्ञापन


सीओ राजेंद्र सिंह ह्यांकी ने बताया कि आशंका है कि जंगल में शराब पिलाकर युवक का कत्ल किया गया है। क्योंकि शाम होने के बाद यहां किसी को पहुंचना काफी मुश्किल है। युवक आसमान रंग का शर्ट और ग्रे रंग का पेंट पहने था। जूते भी काफी नए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. दयाल शरण मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या जंगल में ही की गई है। लगता है कि कल रात युवक को मारा गया है। कोतवाल का कहना है कि सोमवार को दिन में मौके का मुआयना करने के बाद युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed