फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest officials' leaves cancelled to ensure security at Corbett Park during Christmas and New Year

Nainital News: क्रिसमस, नए साल पर कॉर्बेट पार्क की सुरक्षा को वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द

Sun, 21 Dec 2025 02:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sun, 21 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Forest officials' leaves cancelled to ensure security at Corbett Park during Christmas and New Year

विज्ञापन

रामनगर। क्रिसमस और नए साल में कॉर्बेट पार्क में पर्यटकों की मौज मस्ती के बीच जंगल में मंगल का माहौल तो रहेगा, इसके साथ ही असामाजिक तत्व भी सक्रिय हो जाते हैं। लिहाजा पार्क प्रशासन ने वाइल्ड लाइफ सुरक्षा को देखते हुए कॉर्बेट पार्क में हाई-अलर्ट जारी कर दिया है। इसको लेकर वन विभाग ने वन कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। वन कर्मियों को लगातार ई-सर्विलांस सिस्टम, ड्रोन कैमरों और आधुनिक उपकरणों के जरिए निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के संवेदनशील इलाकों में क्रिसमस, नए साल के दौरान शिकारियों और वन्यजीव तस्करों की घुसपैठ की आशंका अधिक रहती है। त्योहारों और जश्न के माहौल के बीच असामाजिक तत्व जंगलों में सक्रिय हो सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए पार्क प्रशासन ने हाई-अलर्ट जारी किया है। फिलहाल विभाग को किसी प्रकार का ठोस खुफिया इनपुट नहीं मिला है, फिर भी एहतियात के तौर पर सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए है।
विज्ञापन

सीटीआर निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि वन्यजीवों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए कॉर्बेट पार्क में दर्जनों गश्ती टीमें तैनात की गई हैं। हाथियों और डॉग स्क्वायड की मदद से लगातार जंगलों में गश्त की जा रही है। जिन इलाकों से अपराधियों और वन तस्करों के प्रवेश की आशंका रहती है, वहां विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और ड्यूटी के चलते कॉर्बेट पार्क कर्मचारियों की छुट्टियं रद्द कर दी गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की ढिलाई न हो। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed