{"_id":"69052917f20c87a7110097d9","slug":"forest-officer-found-dead-at-kota-bagh-outpost-haldwani-news-c-337-1-hld1039-126809-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: कोटाबाग में चौकी में मृत मिले वन दरोगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: कोटाबाग में चौकी में मृत मिले वन दरोगा
Sat, 01 Nov 2025 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। रामनगर वन प्रभाग के देचौरी रेंज में तैनात वन दरोगा कल्यापुर वन चौकी में मृत अवस्था में मिले। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पुलिस के अनुसार मूल रूप से शांतिपुरी नंबर-3 ऊधमसिंह नगर निवासी पूरन चंद्र आर्या बृहस्पतिवार सुबह बेसुध मिले थे। उनके परिवार में पुत्र, पुत्री और पत्नी हैं। कालाढूंगी थानाध्यक्ष अरुण सैनी ने बताया कि मामले की कोई तहरीर नहीं मिली है। इधर वन क्षेत्राधिकारी देचौरी ने डीएफओ पत्र भेज घटना से अवगत कराया है।
उनके अनुसार 30 अक्तूबर की सुबह वन आरक्षी मुकेश कुमार गश्त पर जाने के लिए चौकी गया था। चौकी का दरवाजा बंद मिला, बार-बार आवाज देने पर भी पूरन ने कोई जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर देखा तो पूरन बेसुध मिले।