फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest guards will go out to extinguish forest fires with sleeping bags and packed food

स्लीपिंग बैग और पैक्ड फूड लेकर जंगल की आग बुझाने निकलेंगे वनरक्षक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
Forest guards will go out to extinguish forest fires with sleeping bags and packed food
हल्द्वानी। वन विभाग को जंगल की आग से निपटने के लिए राज्य आपदा राहत कोष (एसडीआरएफ) से संसाधनों को बढ़ाने के लिए मदद मिलेगी। वन विभाग वन कर्मियों को भी ट्रैकिंग का सामान, स्लीपिंग बैग, पैक्ड फूड आदि देने की योजना बनाई है। अधिकारियों को इससे जंगल की आग काबू करने के अभियान में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इस साल जंगल में आग की कई घटनाएं हुईं। बढ़ती आग की घटनाओं के मद्देनजर एयर फोर्स की मदद लेने तक की नौबत आ गई थी। जब बरसात हुई तब जंगलों की आग बुझ पाई थी। ऐसे में वन विभाग अभी से जंगल की आग से निपटने की तैयारी कर रहा है। इसमें मॉडल क्रू स्टेशन बनाने की योजना पर काम चल रहा है। अब वन विभाग वन कर्मियों को और संसाधन देने की योजना बना रहा है।
विज्ञापन

मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. तेजस्विनी बताया कि कई बार वन कर्मियों को आग बुझाने के लिए क्रू स्टेशन आदि जगहों से काफी दूरी और ऊंचाई पर भी जाना पड़ता है, फिर शाम को दूरी तय कर वापस लौटना होता है। यदि आग पूरी तरह काबू में नहीं आई होती है, तो अगले दिन फिर कवायद करनी होती है। इसमें समय भी लगता और परिश्रम भी। यदि वन कर्मी ऐसे जगहों से कुछ दूरी पर सुरक्षित स्थान पर संसाधनों के साथ रुक सके, तो जल्द और बेहतर ढंग से अभियान चलाया जा सकता है। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए वन कर्मियों को ट्रैकिंग से जुड़ा सामान, स्लीपिंग बैग से लेकर पैक्ड फूड समेत अन्य वस्तु को उपलब्ध कराने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीआरएफ से मिलेगी मदद
हल्द्वानी। मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं डॉ. पाटिल कहती हैं कि संसाधनों से जुटाने के लिए एसडीआरएफ से मदद मिलेगी। आग बुझाने के लिए ब्लोवर समेत अन्य आवश्यक संसाधनों को भी जुटाया जाएगा। प्रस्तावित मॉडल क्रू स्टेशन में वाहन समेत कई अन्य सुविधाओं को जुटाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed