{"_id":"6619b5d84de0667438009394","slug":"forest-fire-reached-near-gaula-barrage-haldwani-news-c-8-1-hld1006-341015-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital Fire: धू-धूकर दहका जंगल...गौला बैराज के पास तक पहुंची आग, जानें क्या बोले अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital Fire: धू-धूकर दहका जंगल...गौला बैराज के पास तक पहुंची आग, जानें क्या बोले अधिकारी
Sat, 13 Apr 2024 10:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Updated Sat, 13 Apr 2024 10:33 AM IST
सार
गर्मी में इजाफा होने के साथ ही जंगल में आग लगने की घटनाएं भी बढ़ गई है। शुक्रवार को काठगोदाम क्षेत्र में गौला बैराज के पास के जंगल में आग लग गई।
विज्ञापन
जंगल में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जंगल में आग लगने की घटनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार को काठगोदाम क्षेत्र में गौला बैराज के पास के जंगल में आग लग गई। आग बैराज के पास नीचे की तरफ तक पहुंच गई। इसके अलावा दमुवाढूंगा और पसौली ग्राम सभा के दानीजाला तोक के पास के जंगलों में भी आग लग गई। वहीं प्रदेश के जंगलों में 24 घंटे में आग लगने की 72 घटनाएं हुई हैं। सिंचाई विभाग का कहना है कि आग से कोई भी बैराज को खतरा नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
अभी तक दमुवाढूंगा, रानीबाग, काठगोदाम के जंगल में आग लगती रही है। इन जंगलों के पास एक बड़ी आबादी रहती है। पर बीते दिनों में जंगल की आग बेकाबू होती दिख रही है। शुक्रवार को गौला बैराज के पास के जंगल में आग लग गई। यहां आग जंगल की नीचे की तरफ तक बैराज के निकट तक पहुंच गई, जोकि काठगोदाम पुल से भी साफ दिखाई दे रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार पहले भी बैराज के पास जंगल में आग लगती थी, पर शायद ही कभी बैराज के पास लपटें इतने करीब तक पहुंची हो। स्थानीय निवासी दीपक नौगाई ने बताया कि बैराज के पास जंगल से लेकर दमुवाढूंगा के जंगल तक तक में आग लगी है। इसके अलाव ग्राम सभा पसौली के दानी जाला तोक के जंगल के पास भी आग लगी हुई है।
विज्ञापन
ये पढ़ें- Nainital: डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी कांग्रेस पार्टी, राजनाथ सिंह ने कहा- अब भारत बोलता है...सुनते हैं लोग
विज्ञापन
नैनीताल वन प्रभाग के मनोरा रेंज के रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि दमुवाढूंगा के जंगल में आग लगी हुई है, इसको बुझाने के लिए कई टीमों को लगाया गया है। वहीं रामनगर वन प्रभाग के फतेहपुर रेंज के आर आर्य ने बताया कि रेंज में जहां आग लगी थी, उसे बुझा लिया गया है। वहीं, प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटना बढ़ी है। एक दिन में सर्वाधिक आग लगने की घटना हुई है। इसमें कुमाऊं मंडल में 33 और गढ़वाल मंडल के जंगलों में 39 जगह पर आग लगने की घटना हुई है। वन्यजीव क्षेत्र में कोई भी घटना नहीं हुई है।
फिहाल बैराज को कोई खतरा नहीं
सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जंगल की आग से बैराज को फिलहाल कोई खतरा नहीं है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज तिवारी कहते हैं कि बैराज की बाउंड्री से 10 मीटर की दूरी पर जंगल है, उसमें आग लगी थी। यहां पर सूखी पत्ती और टहनियों में लगी है। यहां पर काफी लोग एकत्र हुए थे।