फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest Department will increase the consignment of weapons in all the divisions in haldwani

Haldwani: अब गोली से जंगल में तस्करों के अमंगल की तैयार, अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए खरीदे जाएंगे हथियार

Sat, 10 May 2025 12:37 PM IST
हीरा मेहरा राघवेन्द्र शुक्ला, अमर उजाला
राघवेन्द्र शुक्ला, अमर उजाला Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 10 May 2025 12:37 PM IST
सार

वन विभाग के तराई पश्चिमी डिवीजन वन प्रभाग के एसडीओ के आवास पर खनन माफिया के धमकी भरे पत्र के बाद वन विभाग अपने सभी प्रभाग में हथियारों की खेप बढ़ाएगा।

विज्ञापन
Forest Department will increase the consignment of weapons in all the divisions in haldwani
वन विभाग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर में एसडीओ पर हमले के दुस्साहस के बाद शांत रहने वाला वन विभाग अब तस्करों की फैलाई अशांति आक्रामक ढंग से दूर करेगा। खनन माफिया का जंगलराज खत्म करने की तैयारी के लिए हर अफसर, कर्मचारी अब खाली हाथ नहीं, ज्यादा आधुनिक हथियारों से लैस होगा। माफिया के हमले पर उसे जवाब मॉडर्न पिस्टल, रिवॉल्वर जैसे वैपन से मिलेगा। मामला मुख्य वन संरक्षक तक पहुंच चुका है। हथियारों की जरूरत की समीक्षा की जा चुकी है। अब तगड़े एक्शन से तस्करों का जंगल में मंगल नहीं अमंगल होगा, यह तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

वन विभाग के तराई पश्चिमी डिवीजन वन प्रभाग के एसडीओ के आवास पर खनन माफिया के धमकी भरे पत्र के बाद वन विभाग अपने सभी प्रभाग में हथियारों की खेप बढ़ाएगा। मुख्य वन संरक्षक ने सभी प्रभागों के लिए हथियार खरीद के प्रस्ताव व चल रही प्रक्रिया की जानकारी भी मांग ली है।

विज्ञापन

रामनगर वन प्रभाग के एसडीओ मनीष जोशी के साथ खननमाफिया ने मारपीट की थी। जैसे-तैसे हवाई फायरिंग कर उनकी जान बचाई गई। वह पुलिस में गए और तहरीर दी। पुलिस तत्काल एक्शन लेने के बजाय दूसरे पक्ष की तहरीर लेकर जांच में जुट गई। जब उच्चाधिकारियों ने नकेल कसी तो स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर खननमाफिया ने धमक जमाने के उद्देश्य से एसडीओ के आवास पर पत्थरबाजी कर दी। फिल्मी स्टाइल में पत्थर में कागज लपेटकर फेंका। लिखा तुम गोली हवा में चलाओगे हम नहीं...। इस बात ने विभाग के कान खड़े कर दिए हैं। उधर कुमाऊं के मुख्य वन संरक्षक ने इसे लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किया है।

यह होगी खरीद
वन विभाग रेंजरों के लिए पिस्टल और फॉरेस्टरों के लिए रिवॉल्वर खरीदेगा। फील्ड कर्मचारियों के लिए 315 बोर की एक नाली और दोनाली बंदूकें खरीदी जाएंगी। हथियारों की खरीद के लिए 30 लाख रुपये का प्रस्ताव तराई पश्चिमी वन प्रभाग ने भेज दिया है। उम्मीद है कि इस पैसे से जल्द ही हथियारों की खेप यहां पहुंचेगी। तराई-पश्चिमी प्रभाग में करीब 150 का स्टाफ है जिसके लिए यह खेप आ रही है।

यह अत्यंत गंभीर प्रकरण है। पुलिस घटना के समस्त पहलुओं की जांच कर रही है। वन विभाग अवैध खनन और अवैध पातन में लिप्त अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी। फील्ड कर्मचारियों के हथियार और अन्य उपकरण के क्रय का प्रस्ताव सक्षम स्तर पर प्रेषित किया गया है। -धीरज पांडे, मुख्य वन संरक्षक कुमाऊं मंडल

तस्कर हावी, एक वर्ष में सामने आ चुके हैं कई मामले
हाल के वर्षों में खनन माफिया ने अपना वर्चस्व जमाने के लिए विभागीय अधिकारियों को टारगेट करना शुरू कर दिया। खनन, लकड़ी तस्करों का गठजोड़ भी कुछ विभागीय लोगों के साथ बताया जाता है। यही कारण है कि तस्कर बेखौफ होकर वारदात काे अंजाम देने से भी नहीं चूकते हैं। पूर्व में जो मामले सामने आए हैं। वह भी पुलिस की फाइलों में कैद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed