फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest department will drive away wildlife with sound rifle

साउंड रायफल से वन्यजीवों को भगाएगा वन विभाग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
Forest department will drive away wildlife with sound rifle
हल्द्वानी। अक्सर जंगलों से गांवों का रुख कर रहे वन्यजीवों को भगाने के लिए अब हल्द्वानी वन प्रभाग साउंड रायफल का इस्तेमाल करगा। इसके लिए इंदौर से पांच साउंड रायफल मंगाई जा रही हैं। इसकी खासियत यह है कि एक बार हवाई फायर करने पर यह दौ सौ से लेकर ढाई सौ मीटर तक तेज आवाज करती है, जिससे वन्यजीव डर कर जंगल में भाग जाएंगे।
विज्ञापन

इस वर्ष हाथियों, जंगली सुअरों, बंदरों ने जंगल से लगे गांवों में ग्रामीणों को खासा परेशान किया है। गौलापार में हाथियों ने कई बीघा फसल को नुकसान पहुंचाया है। इसे देखते हुए हल्द्वानी वन प्रभाग ने इंदौर (एमपी) से पांच साउंड रायफल खरीदने का निर्णय लिया है। इसकी मदद से वन कर्मी जंगल से सटे गांव में पहुंचे जंगली जानवरों को वापस जंगल की ओर खदेड़ देंगे। एक रायफल की कीमत करीब 50 हजार रुपये है।
विज्ञापन

हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) कुंदन कुमार ने बताया कई गांवों में हाथियों समेत जंगली जानवर नुकसान पहुंचा रहे हैं। ऐसे में इन जानवरों को तत्काल कैसे जंगल में भगाएं, इसपर विचार किया जा रहा था। हालांकि वन विभाग कई ऐसे गांवों में जहां हाथियों की दिक्कतें अधिक हैं वहां हाथी दीवार या सोलर फेंसिंग का काम कर रहा है। हल्द्वानी वन प्रभाग में आने वाले छकाता, नंधौर, जौलासाल, डांडा और शारदा रेंज के लिए एक-एक साउंड रायफल खरीदी जाएगी। कोई भी कर्मचारी इसे आसानी से चला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed