फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest department team caught four vehicles involved in illegal mining in ramnagar

अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई: वन विभाग ने चार वाहनों को पकड़ा, 15 राउंड फायरिंग करने के बाद भागे माफिया

Mon, 25 Dec 2023 10:29 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 25 Dec 2023 10:29 AM IST
सार

करीब 15 राउंड फायरिंग के बाद खननमाफिया भाग गए। काशीपुर थाने की पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। इसके बाद वनकर्मियों ने एक डंपर, एक ट्रैक्टर, दो अन्य वाहनों को कब्जे में लेकर वन चौकी में सुरक्षित खड़ा करा दिया है।

विज्ञापन
Forest department team caught four vehicles involved in illegal mining in ramnagar
ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामनगर में तराई पश्चिमी वन प्रभाग के रामनगर रेंज के अंतर्गत जुड़का क्षेत्र में कोसी नदी में अवैध खनन करने पर वनकर्मियों ने खनन माफिया को घेर लिया। 15 राउंड हवाई फायरिंग करने के बाद खनन माफिया चार वाहनों को छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन


तराई पश्चिमी वन प्रभात के डीएफओ प्रकाश आर्य ने बताया कि शनिवार देर रात एक बजे के आसपास जुड़का, गांधीनगर, गुलजारपुर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिली थी। सूचना पर रामनगर रेंज के रेंजर जेपी डिमरी सहित वन कर्मियों को टीम मौके पर पहुंची। मौके पर वनकर्मियों ने अवैध खनन में लगे चार वाहनों को पकड़ लिया। खनन माफिया ने वाहन छुड़ाने के लिए विरोध शुरू कर दिया। माफिया जबरन वनकर्मियों से वाहन छुड़ाने लगे। यह देख वनकर्मियों ने हवाई फायरिंग शुरू की। 
विज्ञापन


करीब 15 राउंड फायरिंग के बाद खननमाफिया भाग गए। काशीपुर थाने की पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची। इसके बाद वनकर्मियों ने एक डंपर, एक ट्रैक्टर, दो अन्य वाहनों को कब्जे में लेकर वन चौकी में सुरक्षित खड़ा करा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed