फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forest department raised objection on Kainchi dham bypass

Nainital: कैंची धाम बाईपास पर वन विभाग ने लगाई आपत्ति, भूमि को बताया अनुपयुक्त; प्रशासन ने तैयार किया प्रस्ताव

Fri, 13 Jun 2025 10:40 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 13 Jun 2025 10:40 AM IST
सार

काठगोदाम से कैंचीधाम के बीच बनने वाले बाईपास पर वन विभाग ने आपत्ति लगा दी है। प्रशासन की ओर से चिह्नित जमीन को विभाग ने अनुपयुक्त बताते हुए फाइल लौटा दी है। प्रशासन इसका प्रस्ताव दोबारा वन विभाग को भेजेगा।

विज्ञापन
Forest department raised objection on Kainchi dham bypass
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काठगोदाम से कैंचीधाम के बीच बनने वाले बाईपास पर वन विभाग ने आपत्ति लगा दी है। प्रशासन की ओर से चिह्नित जमीन को विभाग ने अनुपयुक्त बताते हुए फाइल लौटा दी है। इधर, प्रशासन ने हाईकोर्ट के लिए चिह्नित जमीन में से भूमि देने का निर्णय लिया है। प्रशासन इसका प्रस्ताव दोबारा वन विभाग को भेजेगा।

विज्ञापन

भीमताल और नैनीताल मार्ग पर जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने 2019 में कैंचीधाम बाईपास निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था। उस समय योजना ठंडे बस्ते में चली गई। 2023 में दोबारा इसकी फाइल शासन को भेजी गई। बाईपास के लिए काठगोदाम से गुलाबघाटी और अमृतपुर के बीच 3.5 किमी जमीन चिह्नित की गई। इसमें गौला नदी पर एक पुल भी प्रस्तावित किया गया है। बाईपास वनभूमि पर निर्मित होना था। क्षतिपूरक वनीकरण के लिए वन विभाग को 6.54 हेक्टेयर जमीन नैनीताल वन प्रभाग में प्रशासन ने दे दी थी।

विज्ञापन

प्रशासन की ओर से क्षतिपूरक वनीकरण के लिए वन विभाग को जो भूमि दी गई है उस पर ही विभाग ने आपत्ति जताई है। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव और नोडल अधिकारी वनभूमि हस्तांतरण देहरादून रंजन मिश्रा ने हाल ही में आधी जमीन को अनुपयुक्त बताया है। जो जमीन दी गई उसमें से आधे पर पहले से ही पौधरोपण किया गया है, इस कारण दूसरी जमीन मांगी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब टीम करेगी संयुक्त निरीक्षण
प्रशासन की ओर से चिह्नित जमीन का वन विभाग, लोक निर्माण विभाग और राजस्व विभाग की टीम निरीक्षण करेगी। तीनों विभागों की संयुक्त रिपोर्ट प्रशासन की ओर से वन विभाग को भेजी जाएगी।



कैंची बाईपास के लिए क्षतिपूरक वनीकरण के लिए जो भूमि भेजी गई है, उस पर वन विभाग के नोडल अफसर की ओर से आपत्ति जताई गई है। फिलहाल, हाईकोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन से भूमि चिह्नित की गई है। इसका प्रस्ताव जल्द भेजा जाएगा।
-वंदना, डीएम नैनीताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed