फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Forcibly taken Ansnkarion

आठ अनशनकारियों को जबरन उठाया

Sun, 29 Mar 2015 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं
ब्यूरो/अमर उजाला, लालकुआं Updated Sun, 29 Mar 2015 02:00 AM IST
विज्ञापन
Forcibly taken Ansnkarion

बिंदुखत्ता को नगर पालिका बनाए जाने के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा (अभाकिस) के बैनर तले तहसील के मुख्य द्वार पर भूख हड़ताल पर बैठे आठ अनशनकारियों को पुलिस और जिला प्रशासन ने शुक्रवार देर रात जबरन हिरासत में लेकर हल्द्वानी बेस अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को भी अनशनकारियों का आंदोलन जारी है। वहीं, अभाकिस ने प्रशासन की इस कार्रवाई की निंदा की है।

विज्ञापन


शनिवार को तहसील के मुख्य द्वार पर हुई सभा में अभाकिस के राष्ट्रीय सचिव पुरुषोत्तम शर्मा ने कहा कि सरकार की जन आंदोलन तोड़ने की मंशा को सफल नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, शनिवार दोपहर एसडीएम पंकज उपाध्याय ने तहसील में आंदोलनकारियों के शिष्टमंडल से वार्ता की। लगभग एक घंटे चले द्विपक्षीय समझौता वार्ता में एसडीएम ने नगर पालिका के फ ायदे बताए। उधर, आंदोलनकारी पुरुषोत्तम शर्मा, कैलाश पांडे, कमलापति जोशी, आनंद सिंह सिजवाली ने नगर पालिका बनाने से पूर्व बिंदुखत्ता के लोगों को उनकी भूमि का मालिकाना हक दिलाए जाने की मांग की। प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हुई वार्ता विफल रही।
विज्ञापन


तहसील गेट पर उमड़े सैकड़ों लोग
लालकुआं नगरपालिका के खिलाफ किसानों का आंदोलन व्यापक रूप लेता जा रहा है। आंदोलनकारियों को जबरन उठाए जाने की सूचना के बाद शनिवार को तहसील गेट पर सुबह सैकड़ों लोग पहुंचे। शनिवार को दिनभर बड़ी संख्या में महिलाएं आंदोलन स्थल पर डटी रहीं। देर शाम क्षेत्र के युवाओं ने मुख्य मार्ग पर मशाल जुलूस निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेस अस्पताल में भूख हड़ताल पर बैठे आंदोलनकारी
हल्द्वानी बेस अस्पताल में किसान नेता बिशन दत्त जोशी, मंगल सिंह कोश्यारी, देव सिंह बिष्ट, कु ंवर सिंह चौहान, शेर सिंह कोरंगा, गोपाल राम, पदम सिंह कोरंगा, नरपत सिंह  अनशन पर बैठे। शनिवार को सामूहिक भूख हड़ताल पर बैठने वालों में किसान महासभा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मण सुयाल, राजेंद्र शाह, ललित जोशी, बसंती बिष्ट, विपिन सिंह बोरा, गणेश राम, जगत सिंह बोरा, गोविंद राम, हरीश गिरी, गोपाल सिंह शाही शामिल हैं।


कामरेड बहुगुणा ने भी दिया समर्थन
भाकपा माले के केंद्रीय कमेटी के सदस्य कामरेड राजा बहुगुणा ने शनिवार को आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव और जमरानी बांध का निर्माण क्षेत्र की प्रमुख समस्या है। इसे सबसे पहले भाकपा माले ने उठाया था। सभी दल इसका समर्थन करते हैं। राज्य सरकार ने बिंदुखत्ता को नगर पालिका बनाकर क्षेत्र के लोगों के साथ धोखा किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को जनता का सामना करने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि हमारी जमीनों पर नजर गड़ाए बैठे भू माफि याओं और उनके प्रतिनिधित्व करने वाले नेता हरीश दुर्गापाल के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। सभा में भुवन जोशी, लक्ष्मण सुयाल, बसंती बिष्ट, दलबीर सिंह, रमेश चंद्र , गोपाल गड़िया, आनंद सिजवाली, कु ंदन सिंह बिष्ट आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed