फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   For the first time in the city, the process of transplanting years old trees started

Nainital News: शहर में पहली बार वर्षों पुराने पेड़ों के ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू

Sat, 20 Jul 2024 06:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Sat, 20 Jul 2024 06:09 AM IST
विज्ञापन
For the first time in the city, the process of transplanting years old trees started
हल्द्वानी। सड़क और चौराहों के चौड़़ीकरण में बाधक बने दशकों पुराने पाखड़ समेत अन्य प्रजातियों के पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। दिल्ली से पहुंचे विशेषज्ञ की मौजूदगी में पेड़ों की प्रूनिंग कराने के बाद उनका एंटी फंगल ट्रीटमेंट किया गया। पेड़ों के चारों ओर खुदान कर अनावश्यक जड़ों को हटाया जा रहा है। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


दिल्ली स्थित एक नर्सरी से आए ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ अजय नागर ने बताया कि वर्ष 2000 से वह पेड़ों के ट्रांसप्लांट का काम कर रहे हैं और अभी तक देश के कई छोटे-बड़े शहरों में 30 हजार से अधिक पेड़ों का सफल ट्रांसप्लांट कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि बड़े पेड़ों को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने से पहले उनकी शाखाओं को काटकर उनका एंटी फंगल ट्रीटमेंट किया जाता है।
विज्ञापन

शाखाओं को इस तरह काटा जाता है कि उनमें बारिश का पानी न रुके। इसके बाद पेड़ के चारों ओर खोदाई कर उसकी अनावश्यक जड़ों को काटा जाता है। जड़ काटने के बाद खोदाई वाले भाग में दोबारा मिट्टी भरकर पेड़ को पोषक तत्व, फंगीसाइट, हारमोन और अन्य दवाएं डाली जाती है। कुछ दिन के अंतराल में मशीन से पूरे पेड़ पर एंटी फंगल स्प्रे का छिड़काव होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रक्रिया के महीने भर के भीतर पेड़ में नई जड़ें निकलने लगती हैं और दोबारा पत्ते आने लगते हैं। तब बेहद सावधानी से पेड़ को उखाड़कर जड़ और मिट्टी को पैक कर दिया जाता है। फिर उसे जहां शिफ्ट करना हो वहां ले जाकर मशीन के माध्यम से रोप दिया जाता है। उन्होंने बताया कि अब तक वह ग्वालियर, दिल्ली, लखनऊ, काशीपुर, सितारगंज समेत कई जगहों पर इस काम को अंजाम दे चुके हैं। सिटी मजिस्ट्रेट वाजपेयी ने बताया कि पेड़ों को ट्रांसप्लांट करने के बाद साल भर तक यही लोग उसकी देखरेख भी करेंगे। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed