Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   For the first time, a tigress attacked in Bhalaun, causing panic among 700 people.

Nainital News: भलौन में पहली बार बाघिन का हमला, 700 लोगों में दहशत

Tue, 06 Jan 2026 02:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 06 Jan 2026 02:59 AM IST
विज्ञापन
For the first time, a tigress attacked in Bhalaun, causing panic among 700 people.
बाघ को पकड़ने की मांग को लेकर धरना देते ग्रामीण। स्त्रोत - संघर्ष समिति
रामनगर। रामनगर वन प्रभाग के कोटा रेंज के अंतर्गत 700 की आबादी वाले भलौन गांव में पिछले वर्षों में बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया था। रविवार शाम बाघिन के हमले के बाद ग्रामीणों में दहशत है। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने का काम करने वाले करीब 20 श्रमिक घटना के बाद घरों को लौट गए हैं।
विज्ञापन


भलौन में पिछले दो वर्ष से जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाने का काम चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि चार से पांच माह पूर्व यहां लगभग 20 श्रमिक रहते थे। इससे पहले कभी भी बाघ ने किसी पर हमला नहीं किया था। रविवार को हमले के बाद अब दशहत का माहौल है। हालांकि वन विभाग की ओर से सतर्क रहने और बाघ या अन्य वन्यजीव दिखने पर सूचना देने की बात कही गई है।
विज्ञापन



सबसे पहले पीछे था बिहार का युवक

ग्रामीण श्याम सिंह और दीपक ने बताया कि रविवार शाम साढ़े छह बजे जब अभिमन्यु पर हमला हुआ तो वह अपने तीन साथियों के साथ था। दो युवक आगे थे और वो सबसे पीछे था। जब बाघिन ने उस पर हमला किया तो वो चिल्लाया भी लेकिन कोई उसकी मदद नहीं कर पाया। बाघिन पिछले चार-पांच दिनों से इस क्षेत्र में घूम रही थी और वन विभाग की ओर से गश्त भी की जा रही थी। घटनास्थल से कुछ दूरी पर चाय-पानी की दुकान है। दुकानदार महेंद्र सिंह ने बताया कि बिहार निवासी अभिमन्यु यहां पर एक साल से रह रहा था और हंसमुख था। वह शादीशुदा था और उसके तीन बच्चे हैं। बिहार के युवक की यहां पर मौत होना बेहद दुखदायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पोस्टमार्टम के बाद बिहार ले गए शव

सीओ सुमित पांडे ने बताया कि ससुर भगेलु शाह और भाई बिहार से एंबुलेंस लेकर आए थे। पोस्टमार्टम के बाद शव को बिहार लेकर चले गए। पोस्टमार्टम के दौरान जल जीवन मिशन के तहत काम करे रहे ठेकेदार, ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार और जल संस्थान के अधिकारी मौजूद रहे। रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ ध्रुव सिंह मर्तोलिया ने बताया कि मुआवजा राशि का 30 फीसदी यानी तीन लाख रुपये का चेक मृतक के परिजनों को दे दिया गया है। बाकी मुआवजा राशि बाद में दी जाएगी।







भीमताल, ओखलकांडा, धारी में दहशत बरकरार

भीमताल (नैनीताल)। भीमताल, नौकुचियाताल, ओखलकांडा, रामगढ़ और धारी क्षेत्र में तेंदुओं के आबादी क्षेत्र में दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। ओखलकांडा और धारी में तेंदुआ दो महिलाओं को मार चुका है। लोग घरों से अकेले बाहर निकलने में डर रहे हैं। तेंदुआ आबादी क्षेत्र में लगातार दिखाई दे रहा है। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने में जुटी हुई है लेकिन विभाग को सफलता नहीं मिल पा रही है। घाटीगाड़, सलड़ी, खैरोला पांडे में तेंदुआ दिखाई देने के बाद वन क्षेत्राधिकारी मुकुल शर्मा ने गश्त की। क्षेत्र पंचायत सदस्य दुर्गादत्त पलड़िया ने बताया कि तेंदुआ दिखने से लोगों में भय का माहौल है। इधर भीमताल के मेहरागांव में भी तेंदुआ आबादी क्षेत्र में दिख रहा है। संवाद


ग्रामीणों ने की बाघ पकड़ने की मांग

रामनगर। बाघ के आतंक से निजात दिलाने के लिए सांवल्दे पूर्व वन चौकी में ग्रामीणों ने कॉर्बेट प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कहा कि महिला की मौत के 4 दिन हो जाने के बावजूद हमलावर बाघ को नहीं पकड़ा गया है, जिससे गांव के अंदर लोगों में दहशत का माहौल बना है। सभा में कहा कि हम लोग परेशान हैं और कोई भी कॉर्बेट पार्क का अधिकारी उनके बीच में नहीं आ रहा है। आगामी सात तारीख को सांवल्दे पश्चिम में बैठक का आयोजन किया जाएगा। बैठक में महेश जोशी ने कहा कि हमलावर बाघ को तुरंत पकड़ा जाए। मृतक को 25 लाख का मुआवजा दिया जाए। बैठक में ग्राम प्रधान बालम, तारा बेलवाल, सरस्वती जोशी, अंजू, मुनीष कुमार, ललित उप्रेती, कौशल्या आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed