{"_id":"1cd0b57ef90061c92ef619d206b72006","slug":"football-tournament-in-memory-bist-start-nainital-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल में बिष्ट स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल में बिष्ट स्मृति फुटबाल प्रतियोगिता शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/नैनीताल।
Updated Mon, 31 Aug 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किलर फुटबाल क्लब के सहयोग से रविवार से डीएसए मैदान में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व.डुंगर सिंह बिष्ट की स्मृति में फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद ने किया। पहले दिन खेले गए मुकाबलों में केएफसी, मिनी माउंट, एसएन क्लब, स्ट्यूनिग, वंडर्स क्लब ने अपने-अपने मैच जीते।
विज्ञापन
पहले मैच में केएफसी ने मार्निंग क्लब को 4-1 से हराया। विजयी टीम से सचिन ने दो जबकि लोटो व उमेश मेहता एक-एक गोल किया जबकि पराजित टीम से विरेंद्र साह ने एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन
दूसरे मैच में मिनी माउंट सेम ने सनसाइन क्लब को 2-0 से हराया। हेमंत व हरीश ने गोल किया। तीसरे मैच में एसएन फुटबाल क्लब ने मुनीष क्लब को 3-1 से हराया।
एसएन क्लब से तेनजिंग ने दो व लोबो ने एक जबकि मुनीष क्लब से ललित ने गोल किया। चौथे मैच में स्ट्यूनिग क्लब ने राजभवन क्लब को 3-0 से हराया। कैलाश, सौरभ व अजय ने गोल किया।
अंतिम मैच में वन हिट्स वंडर्स ने राक फुटबाल क्लब को 4-0 से हराया। सचिन ने दो जबकि धर्मेंद्र गंगोला व अनिल ने 1-1 गोल किया। रेफरी गोविंद बोरा, मनोज कुमार, भगवत मेर व सौरभ रावत थे।
मैच का आंखों देखा हाल दीपक कुमार ने सुनाया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि सुमित्रा प्रसाद ने स्व.डुंगर सिंह बिष्ट के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।
उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आह्वान किया। क्लब के संरक्षक गोपाल सिंह बिष्ट समेत अन्य सदस्यों ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि पूर्व ओलंपियन राजेन्द्र सिंह रावत व डीएसए के महासचिव अजय साह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह बिष्ट, डीएसबी परिसर के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो.देवेन्द्र सिंह बिष्ट,छात्र संघ अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट, पूर्व पालिका सभासद दीपक कुमार, उमेश मेहता, सचिन नेगी, विक्रम राठौर, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, सिद्धार्थ टंडन समेत खेल प्रेमी मौजूद थे। संचालन हेमंत बिष्ट व दीपक कुमार ने किया।