फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   football match golapar uttarakhand

Nainital News: उत्तराखंड और महाराष्ट्र की टीम जीतीं

Mon, 03 Apr 2023 01:49 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Apr 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
football match golapar uttarakhand

विज्ञापन

हल्द्वानी। गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सीनियर महिला फुटबाॅल चैंपियनशिप के सातवें दिन दो मैच खेले गए। पहले मैच में उत्तराखंड की टीम ने मिजोरम को 5-0 से हरा दिया जबकि दूसरे मैच में महाराष्ट्र ने केरल को 1-0 से हरा दिया।




उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से आयोजित चैंपियनशिप में रविवार को पहला मैच उत्तराखंड और मिजोरम के बीच हुआ। मैच के 20वें मिनट में उत्तराखंड की भगवती चौहान ने पहला गोल किया। इसके बाद 31वें मिनट में अदिति परमार ने दूसरा गोल जबकि भगवती चौहान ने 43वें मिनट में एक और गोल कर टीम को तीन शून्य से बढ़त दिलाई।मध्यांतर के बाद मिजोरम की टीम ने आक्रामक खेल दिखाया लेकिन टीम गोल नहीं कर पाई। मैच के 54वें मिनट में उत्तराखंड की अंजना थापा ने भी चौथा गोल किया। इसके एक मिनट बाद ही अंजली क्षेत्री ने भी गोल कर टीम को पांच शून्य की बढ़त दिलाई। इस तरह से उत्तराखंड की टीम ने मिजोरम को हरा दिया। मैच के मुख्य अतिथि सुरेश चंद पांडे ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मैच के निर्णायक रोहित, सुकांता देवनाथ, बजरंग कुमार चौहान, सुवांक दास और मैच कमिश्नर सलीम पठान रहे।
विज्ञापन




दूसरा मैच-महाराष्ट्र ने 1-0 से जीता मैच

दूसरा मैच महाराष्ट्र और केरल के बीच खेला गया। मैच के पहले हाफ में दोनाें टीम गोल नहीं कर पाई। मैच के 48वें मिनट में महाराष्ट्र की टीम को एक फ्री किक मिली जिसे आफरीन ने गोल में बदलकर अपनी टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। इसके बाद अंतिम समय तक दोनों टीम कोशिश करती रही लेकिन कोई भी गोल नहीं कर पाया। इस पर महाराष्ट्र ने मैच 1-0 से जीत लिया। दूसरे मैच के निर्णायक नृपेन हलधर, संजय रे, रिपुनाथ गगोई, संदीप दास, मैच कमिश्नर सलीम पठान और राजेश कुमार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज चंडीगढ़-पुडुचेरी के बीच होगा मैच



आयोजक सचिव आरिफ अली ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ और पुडुचेरी के बीच मैच खेला जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिला क्रीड़ाधिकारी अख्तर अली, निधि विंजोल, जीवन सिंह बिष्ट, दलबीर सिंह, पितांबर भट्ट, दिनेश कुमार सिंह, हेमा, अनिल, गीता, समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed