फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Food Sampling in Haldwani

खाद्य पदार्थों की जांच के लिए आज से चलेगा अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Food Sampling in Haldwani
हल्द्वानी। खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन के उपायुक्त के निर्देश पर कुमाऊं मंडल के अधिकारी नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में खाद्य पदार्थों के नमूनों को लेकर छह दिनों तक जांच अभियान चलाएंगे। यह अभियान 21 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन

खाद्य संरक्षा विभाग के उपायुक्त (प्रशासन) अनोज कुमार थपलियाल ने जारी आदेश में कहा है कि ऊधमसिंह नगर और नैनीताल जिले में खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 को प्रभावी बनाने के लिए अधिकारियों की जांच टीमों का गठन किया गया है। अभियान के तहत बुधवार से नैनीताल जिले में जिला अभिहित अधिकारी संजय कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंद किशोर और पवन कुमार जांच अभियान शुरू करेंगे। अल्मोड़ा जिले के अभिहित अधिकारी प्रमोद सिंह रावत भी अभियान के तहत नैनीताल में रहेंगे। पिथौरागढ़ के अभिहित अधिकारी राजेश कुमार और ललित मोहन पांडेय ऊधमसिंह नगर जिले में जांच अभियान चलाएंगे। नैनीताल के खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा और आशा आर्या को भी ऊधमसिंह नगर में तैनात किया गया है। ऊधमसिंह नगर की वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपर्णा शाह नैनीताल में खाद्य पदार्थों की जांच करेंगी। बागेश्वर जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपिन कुमार को भी ऊधमसिंह नगर जिले में जांच का कार्य करने के लिए भेजा गया है। इस अभियान में शुद्ध खाद्य पदार्थ बेचने वाले ही निखरकर सामने आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed