फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Food mothers protested against the cluster scheme

Nainital News: क्लस्टर योजना का भोजन माताओं ने किया विरोध

Thu, 09 Oct 2025 02:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 09 Oct 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Food mothers protested against the cluster scheme
रामनगर। उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत मर्ज करने के नाम पर स्कूलों को बंद करने का प्रगतिशील भोजन माता संगठन ने विरोध किया।
विज्ञापन


एसडीएम प्रमोद कुमार को सौंपे ज्ञापन में भोजनमाताओं ने कहा कि उत्तराखंड में रास्ते जर्जर और कठिनाई भरे हैं। ऐसे में प्रदेश के 900 से भी अधिक स्कूलों को बंद कर क्लस्टर स्कूलों में मर्ज करने की यह योजना अधिकतर बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए मजबूर करेगी। इतनी बड़ी संख्या में स्कूल बंद होने से शिक्षकों, कर्मचारियों के पदों में भारी कटौती होगी और बड़ी संख्या में भोजनमाताओं का रोजगार छिन जाएगा। उन्होंने योजना रोकने की मांग की है। मांग पूरी नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। वहां विमला देवी, बबीता, गीता देवी, शोभा पांडे, कांति देवी, प्रेमा देवी, पार्वती देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed