{"_id":"b2c8236fda3a8a7d2ea34e894f550960","slug":"flourishes-diseases-in-crops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेमौसम बारिश से फसलों में पनपी बीमारियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेमौसम बारिश से फसलों में पनपी बीमारियां
ब्यूरो/अमर उजाला, भीमताल/मुक्तेश्वर
Updated Fri, 03 Apr 2015 01:49 AM IST
विज्ञापन
पिछले दिनों हुई बेमौसमी बारिश के बाद टाइफीना नामक बीमारी के चलते धारी और रामगढ़ ब्लाक स्थित आड़ू की पत्तियां लाल हो गई हैं। इससे न केवल पेड़ का विकास थम जाता है, बल्कि उत्पादन पर भी इसका असर होता है। बीमारी नजर आने के बाद उद्यानपति परेशान हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से बीमारी की रोकथाम के लिए पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।
विज्ञापन
धारी और रामगढ़ ब्लाक फल पट्टी क्षेत्र के रूप में जाने जाते हैं। पूलम, नाशपाती, खुमानी और सेब के साथ ही यहां आड़ू भी खूब पैदा होता है। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष और उद्यानपति प्रदीप बिष्ट और महामंत्री पान सिंह बताते हैं कि अधिक नमी के कारण आड़ू में टाइफीना नामक रोग लग जाता है। इससे पत्तियों का रंग बदलकर लाल होने लगता है। यदि समय पर इसका इलाज नहीं हुआ तो उत्पादन पर असर पड़ता है।
विज्ञापन
शीघ्र ही वह धारी और रामगढ़ स्थित आड़ू के बगीचों का दौरा करेंगे और किसानों को उद्यान सचल दलों के माध्यम से दवाइयां उपलब्ध कराई जाएंगी।
-डा.रामेश्वर सिंह, जिला उद्यान अधिकारी, नैनीताल