फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Floor and will organize Telian

फड़ और ठेलियां होंगी व्यवस्थित

Thu, 29 Jan 2015 07:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Thu, 29 Jan 2015 07:46 PM IST
विज्ञापन

फड़ और ठेली वालों को व्यवस्थित करने के लिए शहर में फिर से वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। नगर निगम शुक्रवार से फड़-ठेली वालों के सर्वे की प्रक्रिया शुरू करेगा, इसके लिए हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र को छह जोन में बांटा गया है। सर्वे पूरा होने के बाद नान वेंडिंग जोन में फड़-ठेली लगाने पर जुर्माना और सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र में अव्यवस्थित तरीके से फड़-ठेलियां लगती हैं। इनसे न केवल शहर में जाम लगता है, बल्कि नगर निगम को तहबाजारी शुल्क भी नहीं मिलता है। पुलिस सत्यापन नहीं होने से कई आपराधिक प्रवृत्ति के लोग फड़-ठेली लगाकर बचे हुए हैं। उत्तराखंड सरकार ने सभी नगर निकायों के लिए वेंडर पालिसी लागू कर दी है। इसके तहत फड़-ठेली वालों के लिए शहर में जगह चिन्हित की जाएगी, जो वेंडर जोन होंगे।
विज्ञापन


गुरुवार को नगर निगम में हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप नगर अधिकारी नीरज जोशी ने कहा कि एनयूएलएम योजना के तहत फड़ एवं ठेली वालों को व्यवस्थित किया जाएगा। शुक्रवार से फड़ एवं ठेलियों का सर्वे कराया जाएगा। सर्वे प्राइवेट एजेंसी करेगी, जिसे प्रति फड़ एवं ठेली का सर्वे करने पर 40 रुपए दिया जाएगा। सर्वे के लिए निगम क्षेत्र को छह जोन में बांटा है। सर्वे के बाद वेंडिंग कमेटी ही वेंडिंग जोन निर्धारित करेगी। वेडिंग जोन से बाहर फड़ एवं ठेलियां लगाना प्रतिबंधित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
निगम के पास होगी कुंडली
वेंडिंग जोन में फड़ एवं ठेली लगाने वालों की कुंडली नगर निगम के पास रहेगी। वेंडर सर्वे फार्म में फड़ एवं ठेली वालों के नाम, पते के अलावा 35 बिंदुओं पर पूरी डिटेल भरी जाएगी। यह रिकार्ड पुलिस के साथ भी सांझा किया जा सकेगा।


तहबाजारी शुल्क में होगी वृद्धि
नगर निगम क्षेत्र में पांच हजार से अधिक फड़ एवं ठेलियां लगती हैं, लेकिन नगर निगम को महज एक हजार फड़ एवं ठेलियों से ही 25 रुपए प्रतिदिन तहबाजारी मिलती है। सर्वे पूरा होने के बाद निगम की तहबाजारी कई गुना बढ़ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed