फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Flight will be able to fill soon from the heliport located at Gaulapar

गौलापार स्थित हेलीपोर्ट से जल्द भर सकेंगे उड़ान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
Flight will be able to fill soon from the heliport located at Gaulapar
हल्द्वानी। गौलापार स्थित हैलीपोर्ट से जल्द ही उड़ान शुरू हो सकती है। सरकार ने हैलीपोर्ट के सौंदर्यीकरण के 2.36 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। लोक निर्माण विभाग को छह महीने में इसका सौंदर्यीकरण का काम पूरा करना है।
विज्ञापन

कांग्रेस सरकार ने गौलापार में हेलीपैड का निर्माण कराया था। इसका निर्माण अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को देखते हुए कराया गया था। भविष्य में इसका प्रयोग हवाई सेवाओं के लिए भी किया जाना था। अब सरकार इस हेलीपैड की क्षमता बढ़ाने जा रही है। सरकार यहां से हेली सेवाएं शुरू करना चाहती है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अशोक चौधरी ने बताया कि सरकार ने विभाग को 236 लाख रुपये जारी किए हैं। इसमें से 118 लाख से सिविल और 118 लाख से इलेक्ट्रिक लाइट के लिए खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि छह महीने में यह काम पूरा कर लिया जाएगा। बता दें कि प्रदेश सरकार उड़ान योजना के तहत देहरादून-हल्द्वानी-पंतनगर और पिथौरागढ़ के लिए जल्द हेली सेवा शुरू करने जा रही है। इसी कारण हल्द्वानी हैलीपोर्ट को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये काम होंगे
- दो वॉच टावर का निर्माण
- पार्किंग की व्यवस्था
- हेलिपैड में बनी बिल्डिंग में यात्रियों के बैठने के लिए फर्नीचर
- टिकट काउंटर का निर्माण
- 10 मीटर फाटो (हेलिकॉप्टर के रुकने का स्थान)
- हेलिकॉप्टर के लिए रात में उतरने आदि के लिए लाइट की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed