{"_id":"380fac801fe3ce6176f5984e1a8b5210","slug":"fl-applicable-2-faltered-renowned-brand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एफएल-2 लागू, लड़खड़ाए नामी ब्रांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एफएल-2 लागू, लड़खड़ाए नामी ब्रांड
ब्यूरो/अमर उजाला,हल्द्वानी
Updated Sun, 03 May 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के शराब ठेकों में अंग्रेजी शराब के कई ब्रांड नदारद हैं। आरसी को छोड़कर अन्य नामचीन ब्रांड नहीं मिलने से शराब के शौकीन परेशान हैं। उधर, ठेकेदारों का कहना है कि देर से लाटरी होने के कारण अभी एफएल-2 की खेप जिलों में नहीं आई है। ऐसी हालत रही तो 15 मई तक ठेकों में ताला लगाना पड़ जाएगा।
ठेकेदारों का कहना है कि नियमानुसार अंग्रेजी शराब के ठेकों की लाटरी मार्च में होनी चाहिए थी, लेकिन इस बार अप्रैल में लाटरी से दुकान बांटी गई। दुकान मिलने के बाद एफएल-2 ने ठेकों में शराब नहीं बांटी। ऊपर से शराब कंपनियों ने कई नियम-उपनियम जोड़ दिए हैं। कुछ ठेकों में शराब बची थी, लेकिन इधर बीच खपत अधिक होने से शराब का स्टाक कम हो गया है। नैनीताल ही नहीं अन्य जिलों में भी शराब के कई ब्रांड नहीं मिल रहे हैं, जिससे देसी शराब की डिमांड बढ़ गई है। नए नियम के मुताबिक अब मंडी परिषद रुद्रपुर से अंग्रेजी शराब ठेकों को सप्लाई की जाएगी। मंडी परिषद द्वारा शराब सप्लाई के लिए बनाया गया डिपो भी काफी छोटा है।