{"_id":"681532413450dc702d00acd7","slug":"five-years-imprisonment-for-molesting-a-child-haldwani-news-c-8-1-hld1044-556123-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: ऑनलाइन गेमिंग में कमाने का लालच देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: ऑनलाइन गेमिंग में कमाने का लालच देकर ठगी
विज्ञापन
हल्द्वानी। मार्च 2025 में तल्ला गोरखपुर निवासी युवक को ऑनलाइन गेमिंग में रुपये कमाने का लालच देकर आरोपी ने 38 हजार की ठगी कर ली। पीड़ित ने आठ मार्च को साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की और 18 मार्च को तहरीर दी, लेकिन जांच के नाम पर केस दर्ज नहीं हुआ। पुलिस ने गुरुवार की रात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वार्ड 11 तल्ला गोरखपुर निवासी नागेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि ऋतिक शर्मा नाम के युवक ने उसे फोन किया। खुद को स्वास्तिक एक्सचेंज ऑनलाइन गेमिंग साइट का एजेंट बताया। कहा कि गेमिंग में पैसा लगाएंगे तो कई गुना मुनाफा होगा। बताया कि उसने एक उसके नाम की ईमेल आइडी बनाई और गेमिंग एप पर एकाउंट खोल दिया। इसके बाद नागेंद्र ने एक मार्च को 5000 रुपये, अगले दिन 3000 रुपये, तीन मार्च को 10,000 रुपये और चार मार्च को 20,000 रुपये उसके बताए खाते में डाल दिए। उसने एप पर जीती गई धनराशि 1,52,800 रुपये दिखाई। नागेंद्र ने उसे फोन कर पैसे देने को कहा तो ऋतिक का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने नागेंद्र की तहरीर पर जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया। किया।