फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five-year-old girl molested in Ramnagar

रामनगर में पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old girl molested in Ramnagar
रामनगर दुष्कर्म के प्रयास का आरोपी मान सिंह का फोटो। अमर उजाला - फोटो : RAMNAGAR
रामनगर (नैनीताल)। शादी समारोह में आए एक युवक ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर युवक बच्ची को छोड़कर भागने लगा तो बरातियों ने उसे पकड़ लिया और धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने भिजवाया और रात में ही बच्ची का मेडिकल कराते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बुधवार को आरोपी को कोर्ट पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मंगलवार रात पर्वतीय सभा पैठपड़ाव में शादी समारोह चल रहा था। बच्ची के पिता के अनुसार वह शादी समारोह में पत्नी एवं पांच वर्षीय बच्ची के साथ आए थे। यहां उनका दूर का रिश्तेदार मिला जो बच्ची के साथ खेलने लगा। पहले तो वह बच्ची को अपने साथ लेकर खाना खिला रहा था, तभी वह अचानक गायब हो गया। रात 11.30 बजे बच्ची को तलाशने लगे तो पर्वतीय सभा की दूसरी मंजिल के बच्ची के चिल्लाने की आवाज आई तो उस तरफ दौड़े। अन्य लोगों को आता देख आरोपी मौके से भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी को पकड़कर थाने भिजवाया और बच्ची का रात में ही मेडिकल कराया गया। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी मान सिंह निवासी तामादौड़ देघाट अल्मोड़ा के खिलाफ धारा 342, 354, 3/4 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। कोतवाल रवि कुमार सैनी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीसी टीवी फुटेज में भी आरोपी बच्ची को ले जाते हुए दिखाई दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed