{"_id":"64cfd581ef6042edaa09db76","slug":"five-thousand-reward-on-absconding-female-journalist-haldwani-news-c-8-1-hld1023-204183-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: फरार महिला पत्रकार पर पांच हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: फरार महिला पत्रकार पर पांच हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हल्द्वानी। सिंचाई विभाग के अधिकारी को वीडियो और ऑडियो दिखाकर एक लाख रुपये वसूली करने वाले तीन कथित पत्रकारों को जेल भेजा जा चुका है जबकि चौथी आरोपी पत्रकार साक्षी तीन माह से फरार है। पुलिस ने उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।
मामला 18 मई का है। एक महिला समेत चार लोग कालाढूंगी रोड स्थित सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने फर्जी विजिलेंस अफसर बनकर छापा मारा और प्रधान सहायक उमेश चंद्र कोठारी को वीडियो व फोटो दिखाकर ब्लैकमेल किया। रुपये न देने पर जेल भेजने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। कोठारी ने इंतजाम कर आरोपियों को एक लाख रुपये दे दिए। कोठारी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर बाजपुर निवासी भूपेंद्र सिंह, गूलरभोज निवासी सुंदर सिंह और रुद्रपुर निवासी सौरभ गाबा को पकड़ लिया जबकि चौथी नोएडा निवासी साक्षी सक्सेना तब से फरार है। एसएसपी पंकज भट्ट का कहना है कि साक्षी की गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे है। अब उस पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया गया है।