फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Five people narrowly escaped collision between two vehicles

Nainital News: दो वाहनों की टक्कर में बाल-बाल बचे पांच लोग

Mon, 20 Nov 2023 02:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 20 Nov 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Five people narrowly escaped collision between two vehicles
भवाली-अल्मोड़ा हाईवे में नावली के पास सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। संवाद
गरमपानी (नैनीताल)। भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर दो वाहनों की टक्कर में पांच लोग बाल-बाल बचे। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया और बाद में वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारु किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह 7:30 बजे नावली के पास अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जा रहा कैंटर और बागेश्वर जा रही कार की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि कार में सवार पांच लोग हादसे में बाल-बाल बच गए। घटना के बाद सड़क पर कुछ देर जाम लगा रहा। सूचना पर खैरना चौकी के कांस्टेबल प्रयाग जोशी और राजेंद्र सती मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को सड़क किनारे कर यातायात सुचारू किया।
विज्ञापन

इधर भीमताल के सलड़ी में भी दो वाहनों की टक्कर हो गईं। गनीमत ये रही कि वाहनों में सवार लोगों को कोई चोट नहीं आई। लेकिन सड़क पर एक घंटे जाम लगने से यात्रियों और सैलानियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बाद में वाहनों को सड़क किनारे गया गया और मार्ग पर आवाजाही शुरू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed